CM भूपेश बघेल ने कोरबा में की कई घोषणाएं, पढ़ें पूरी खबर

CM Bhupesh News: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरबा जिले की कटघोरा विधानसभा के नोनबिर्रा गांव में भेंट-मुलाकात के दौरान अधिकारियों से कहा कि ग्रामसभा से प्रस्ताव पारित होने के बाद ग्रामीणों के जाति प्रमाण पत्र और वन अधिकार पट्टे के प्रकरण लंबित नहीं रहना चाहिए। राज्य शासन की योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों को मिले, लोगों की आय बढ़े। ये सुनिश्चित किया जाना चाहिए। भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से राज्य शासन की कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उन्हें मिल रहे लाभ के बारे में जानकारी ली।

यह भी पढ़ें:- बढ़ाया गया जेपी नड्डा का कार्यकाल, अब 2024 तक बने रहेंगे बीजेपी के अध्यक्ष, अमित शाह ने किया ऐलान

नोनबिर्रा में CM भूपेश बघेल की घोषणाएं

  • पूर्व माध्यमिक शाला मुड़पार का उन्नयन।
  • ग्राम नोनबिर्रा में 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास
  • ग्राम नोनबिर्रा में आदिमजाति सेवा सहकारी समिति (नया लैप्स) की घोषणा।
  • नोनबिर्रा के खलारी जलाशय का जीर्णोंद्धार। (CM Bhupesh News)
  • नोनबिर्रा के शिवसागर तालाब का उन्नयन और सौंदर्यीकरण।
  • शासकीय ग्राम्य भारती महाविद्यालय को स्नातकोत्तर महाविद्यालय का दर्जा।
  • ग्राम बोइदा में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निर्माण।  
  • विधानसभा कटघोरा क्षेत्र में 25 देवगुड़ी (ठाकुर देव) का निर्माण।
  • चौरा रानी में अहाता निर्माण और सड़क चौड़ीकरण करने की घोषणा।

रंजना में CM भूपेश बघेल की घोषणाएं

  • ग्राम रंजना में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित की शाखा प्रारंभ की जाएगी।
  • शासकीय महाविद्यालय बांकी मोंगरा का भवन निर्माण कराया जाएगा।  
  • स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल नगर पालिका दीपका और बांकीमोंगरा में प्रारंभ की जाएगी।
  • कृषि विज्ञान केन्द्र लखनपुर में कृषक प्रशिक्षण केन्द्र भवन निर्माण करवाया जाएगा।
  • शासकीय हाई स्कूल बिरदा का उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में उन्नयन कराया जाएगा।
  • भिलाई बाजार में उप-तहसील प्रारंभ किया जाएगा। (CM Bhupesh News)
  • शासकीय महाविद्यालय दीपका का नामकरण शहीद मूलचंद कंवर के नाम पर किया जाएगा।
  • ग्राम तिवरता में दादा हीरा सिंह मरकाम की प्रतिमा स्थापना की घोषणा।
  • कटघोरा में फार्मेसी महाविद्यालय की घोषणा। (CM Bhupesh News)
  • ग्राम रंजना का नामकरण पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न राजीव गांधी रंजना के रूप में करने की घोषणा की।

Related Articles

Back to top button