बढ़ाया गया जेपी नड्डा का कार्यकाल, अब 2024 तक बने रहेंगे बीजेपी के अध्यक्ष, अमित शाह ने किया ऐलान

JP Nadda : जेपी नड्डा एक साल के लिए और बीजेपी के अध्यक्ष रहने वाले हैं। पार्टी की तरफ से उन्हें एक साल का एक्सटेंशन दे दिया गया है। इसकी अटकलें पहले से लग रही थीं, अब पार्टी ने ऐलान भी कर दिया है। बड़ी बात ये है कि नड्डा 2024 तक पार्टी की कमान संभालने जा रहे हैं। यानी कि लोकसभा चुनाव उन्हीं के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें : गणतंत्र दिवस पर आतंकियों का दिल्ली को दहलाने का प्लान, हाई अलर्ट पर पुलिस 4 संदिग्ध पकड़े

JP Nadda : बैठक में राजनाथ सिंह ने रखा प्रस्ताव

गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि पार्टी बैठक में राजनाथ सिंह ने प्रस्ताव रखा था और बीजेपी कार्यकारिणी द्वारा उसे स्वीकार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि हमारे संविधान के हिसाब से संगठन का चुनाव होता है। ये वर्ष सदस्यता का साल है। कोविड के करण समय पर सदस्यता का काम नहीं हो सका था। इस लिए संविधान के हिसाब से कार्य विस्तार किया गया है। ऐसे में राजनाथ सिंह ने प्रस्ताव रखा, सर्वसम्मति से समर्थन मिला।

अब नड्डा जून 2024 तक अध्यक्ष बने रहेंगे। उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए हमारा बिहार में सबसे अधिक स्ट्राइक रेट रहा, महाराष्ट्र में भी NDA ने बहुमत हासिल किया। यूपी में भी जीते, बंगाल में हमारी संख्या बढ़ी। गुजरात में हमने प्रचंड विजय हासिल की। उत्तर पूर्व में भी काम किया।

यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों द्वारा सर्च ऑपरेशन जारी

2024 तक बने रहेंगे अध्यक्ष

अमित शाह ने इस बात पर जोर दिया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में जेपी नड्डा के साथ 2024 के लोकसभा चुनाव में और ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया जाएगा। 2019 से ज्यादा सीटें जीती जाएंगी। अब जानकारी के लिए बता दें कि जेपी नड्डा ने अमित शाह से ही पार्टी की कमान अपने हाथों में ली थी। जब 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने प्रचंड बहुमत के साथ वापसी की थी। तब अमित शाह को केंद्र की राजनीति में लाया गया था। वे गृह मंत्री बना दिए गए थे। वहीं जेपी नड्डा को पार्टी अध्यक्ष बनाने का फैसला हुआ।

Related Articles

Back to top button