Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ का लोकपर्व छेरछेरा आज, CM विष्णुदेव साय और राज्यपाल रमेन डेका ने दी बधाई

CM Governor on Chherchera: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोकपर्व छेरछेरा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की मंगलकामना की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छेरछेरा महादान, सामाजिक समरसता और दानशीलता का प्रतीक पर्व है, जो छत्तीसगढ़ की समृद्ध, गौरवशाली और मानवीय मूल्यों से ओत-प्रोत परंपरा को सजीव रूप में अभिव्यक्त करता है। नई फसल घर आने की खुशी में यह पर्व पौष मास की पूर्णिमा को बड़े हर्ष और उत्साह के साथ मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें:- छेरछेरा पर्व: धान, दान और लोकसंस्कृति की जीवंत परंपरा, छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी दिन मां शाकंभरी जयंती भी मनाई जाती है, जो अन्न, प्रकृति और जीवन के संरक्षण का संदेश देती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान शिव ने माता अन्नपूर्णा से भिक्षा ग्रहण की थी। इसी परंपरा के अनुरूप छेरछेरा पर्व पर धान के साथ-साथ साग-भाजी, फल और अन्य अन्न का दान कर लोग परस्पर सहयोग, करुणा और मानवता का परिचय देते हैं।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छेरछेरा पर्व हमें समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और साझा समृद्धि की भावना को सुदृढ़ करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से इस लोकपर्व को सद्भाव, उल्लास और पारंपरिक मूल्यों के साथ मनाने का आह्वान किया।

राज्यपाल रमेन डेका ने दी बधाई

CM साय ने X पोस्ट पर लिखा- छेरछेरा माई कोठी के धान ला हेर हेरा….छत्तीसगढ़ के लोक परब, दान-पुन्न के तिहार छेरछेरा के जम्मो प्रदेशवासी मन ला गाड़ा-गाड़ा बधई अउ सुभकामना। भगवान ले मोर प्रार्थना हे कि आप जम्मोझन के धान के कोठी भरे रहय। वहीं छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने भी शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा अन्नदान के महापरब ‘छेरछेरा तिहार’ के जम्मो छत्तीसगढ़िया भाई-बहिनी मन ला गाड़ा-गाड़ा बधई अऊ सुभकामना। डिप्टी CM विजय शर्मा ने कहा हमर छत्तीसगढ़ के संस्कृति अउ पारम्परिक तिहार छेरछेरा पुन्नी के गाड़ा-गाड़ा बधाई। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा छत्तीसगढ़ के लोक परब, दान-पुण्य के तिहार छेरछेरा के जम्मो प्रदेशवासी मन ला गाड़ा-गाड़ा बधई…। (CM Governor on Chherchera)

सांसदों ने भी दी शुभकामनाएं

रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा छत्तीसगढ़ के लोक परब, दान-पुन के तिहार छेरछेरा के जम्मो प्रदेशवासी मन ला गाड़ा-गाड़ा बधई… छत्तीसगढ़ महतारी ले प्रार्थना हावे कि ए तिहार आप सब्बो के जिनगी मा सुख-समृद्धि अउ खुशहाली लाए अउ आप जम्मो झन के धान के कोठी भरे रहय। कांकेर सांसद भोजराज नाग ने कहा छेरछेरा माई, कोठी-कोठार भर धान, सुख-समृद्धि अउ खुशहाली के कामना दान–पुन के पावन लोक पर्व छेरछेरा के जम्मो छत्तीसगढ़वासी मन ला गाढ़ा-गाढ़ा बधाई। बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा “छेरछेरा, माई कोठी के धान ल हेर हेरा” छत्तीसगढ़ की संस्कृति में अन्नदान की महिमा प्रदर्शित करने वाले लोकपर्व छेर-छेरा के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

पूर्व CM भूपेश बघेल ने दी शुभकामनाएं

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा छेरिक छेरा छेर मरकनीन छेरछेरा, माई कोठी के धान ला हेर हेरा.. जम्मो प्रदेशवासी मन ला छत्तीसगढ़ के लोकपरब छेरछेरा के गाड़ा गाड़ा बधई अउ सुभकामना. नवा फसल के खुसी म मनाए जाने वाला ए तिहार हा हमर समाज ला दान के परंपरा ले घलो जोड़ के राखे हावय. छत्तीसगढ़ महतारी के आसीरवाद ले आप सब्बो झन के कोरा धन-धान्य ले भरे रहय अउ जीवन मा सुख- समरीधी बने रहय, इही मंगल कामना हे। PCC चीफ दीपक बैज ने कहा “छेर-छेरा! माई कोठी के धान ला हेर-हेरा” छत्तीसगढ़ के पावन तिहार छेर-छेरा पुन्नी के बेरा म जम्मो संगवारी मन ला गाड़ा-गाड़ा बधाई अउ शुभकामना। छेर-छेरा हमर संस्कृति, भाईचारा अउ एकता के पहचान आय। छत्तीसगढ़ महतारी के आशीर्वाद ले हर घर म सुख, समृद्धि अउ खुशहाली बने रहय – एही कामना। (CM Governor on Chherchera)

Back to top button
error: Content is protected !!