Google Analytics —— Meta Pixel

कल कांकेर और बिलासपुर के दौरे पर रहेंगे CM भूपेश, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

CM Kanker Bilaspur Tour: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 19 मार्च रविवार को कांकेर, बिलासपुर जिले के दौरे पर रहेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे शाम 6.15 बजे राजधानी के बूढ़ापारा इंडोर स्टेडियम में आयोजित छत्तीसगढ़ झेरिया गड़रिया धनकर समाज के वार्षिक अधिवेशन में भी शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड राजधानी रायपुर से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 11.45 बजे कांकेर जिले के विकासखण्ड नरहरपुर स्थित ग्राम करप पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें:- RRR के स्टार रामचरण से CM के सलाहकार ने की मुलाकात, छत्तीसगढ़ आने का दिया न्योता

मुख्यमंत्री वहां पर लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम और कोसरिया मरार (पटेल) समाज के शपथ ग्रहण समारोह और महासम्मेलन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद दोपहर 12.55 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे और कांकेर के पोटगांव के हायर सेकेण्डरी स्कूल खेल मैदान दोपहर 1.05 बजे पहुंचेंगे और ग्राम बाबू दबेना में दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे और दोपहर 3.05 बजे बिलासपुर जिले के जैन इंटरनेशनल स्कूल सकरी पहुंचेंगे। CM बघेल बिलासपुर से शाम 4.45 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे और 5.15 बजे राजधानी रायपुर के हेलीपेड पहुंचेंगे। (CM Kanker Bilaspur Tour)

मुख्यमंत्री द्वारा कांकेर में 143 करोड़ 92 लाख रूपये के 95 विभिन्न कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जाएगा। इनमें 110 करोड़ 15 लाख रूपये के 76 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 33 करोड़ 77 लाख रूपये के 19 कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा जिन कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। नरहरपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत साल्हेभाट-सारण्डा मार्ग के 1/4 किलोमीटर पर कंक नाला में उच्च स्तरीय सेतुमय पहुंच मार्ग निर्माण कार्य के लिए 05 करोड़ 89 लाख 90 हजार रूपये, मावलीपारा-मांडाभर्री-बांगाबारी मार्ग के 4/2 किलोमीटर पर कुकरेल नदी में उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य के लिए 07 करोड़ 19 लाख 35 हजार रूपये का भूमिपूजन किया जाएगा। (CM Kanker Bilaspur Tour)

ग्राम कुम्हानखार-झुलनातेन्दु मार्ग पर 1/2 और 2/4 किलोमीटर में कुकरेल नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य के लिए 05 करोड़ 96 लाख 42 हजार रूपये,  लेंडारा-ठेमा मार्ग पर 1/6 किलोमीटर पर जामपानी नाला और 2/10 किलोमीटर पर बंजारा नाला में उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य के लिए 05 करोड़ 38 लाख 23 हजार रूपये, बांसपतर से तिरियापानी मार्ग के 1/10, 4/6, 6/6, 9/8 और 8/10 किलोमीटर पर टूरी नाला में उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य के लिए 21 करोड़ 03 लाख 77 हजार रूपये प्रस्तावित है।  (CM Kanker Bilaspur Tour)

Back to top button
error: Content is protected !!