केंद्रीय मंत्री कुमार स्वामी ने मिले CM विष्णुदेव साय, कई मुद्दों को लेकर की चर्चा

CM Meet Kumar Swamy: केंद्रीय इस्पात और उद्योग मंत्री एचडी कुमार स्वामी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निवास में मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय मंत्री कुमार स्वामी का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट किया। CM साय ने चर्चा के दौरान सेल और NMDC का प्रोडक्शन बढ़ाने, दोनों उपक्रमों और राज्य सरकार के मध्य और बेहतर समन्वय से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों उपक्रमों सेल और NMDC को CSR मद के कार्यों को और ज्यादा गति देने की आवश्यकता है।
यह भी पढ़ें:- पानी की एक-एक बूंद मोती की तरह मूल्यवान: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
उन्होंने कहा कि नगरनार अंचल में स्थानीय युवाओं के कौशल उन्नयन के ज्यादा से कार्य किए जाएं, ताकि युवाओं को रोजगार के अच्छे अवसर मिल सकें। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री कुमार स्वामी बस्तर के नगरनार स्टील प्लांट और भिलाई स्टील प्लांट का निरीक्षण किया। इसके बाद वे राजधानी रायपुर पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री साय से मुलाकात की। इस दौरान सेल के चेयरमेन अमरेन्दु प्रकाश, NMDC के CMD अमिताव मुखर्जी, मुख्यमंत्री और खनिज साधन विभाग के सचिव पी.दयानंद, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसवराजू एस. और राहुल भगत और भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक अनिर्बान दासगुप्ता उपस्थित थे। (CM Meet Kumar Swamy)

इससे पहले केंद्रीय इस्पात मंत्री एचडी कुमार स्वामी ने कहा था कि नगरनार इस्पात संयंत्र का निजीकरण नहीं होगा। उन्होंने कहा कि नगरनार इस्पात संयंत्र लगातार स्टील उत्पादन के क्षेत्र में बढ़ रहा है। ऐसे में इसे ज्यादा मजबूत करते केंद्र सरकार काम कर रही है। 2030 तक 100 मिलियन टन स्टील के उत्पादन का लक्ष्य रखा गया। बता दें कि उन्होंने करीब 5 घंटों का समय नगरनार स्टील प्लांट में बिताया। इसके साथ ही उन्होंने मजदूर संगठनों से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्हें भी निजीकरण नहीं होने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सांसद महेश कश्यप, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल समेत कई अधिकारी मौजूद थे। (CM Meet Kumar Swamy)




