Google Analytics —— Meta Pixel

बच्चों में शिक्षा के साथ संस्कार भी बहुत जरूरी: कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

Minister Rajwade in Kanker: महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े कांकेर के गढ़पिछवाड़ी गांव के सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित विभाग स्तरीय विज्ञान मेला, संस्कृति महोत्सव और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों के द्वारा तैयार किए गए मॉडल और प्रोजेक्ट का अवलोकन किया। साथ ही उनके उत्कृष्ट कलात्मक मॉडल की सराहना की। कैबिनेट मंत्री राजवाड़े ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी प्रतिभा छोटी या बड़ी नहीं होती। आज के बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार होना बहुत जरूरी है।

यह भी पढ़ें:- केंद्रीय मंत्री कुमार स्वामी ने मिले CM विष्णुदेव साय, कई मुद्दों को लेकर की चर्चा

उन्होंने कहा कि सरस्वती शिक्षा संस्थान इस कार्य में अन्य संस्थाओं की अपेक्षा कहीं ज्यादा अग्रणी है। मंत्री राजवाड़े ने कहा कि विद्यार्थियों को समयबद्ध और अनुशासित होना आवश्यक है, तभी वे अपने निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने में सक्षम होंगे। मंत्री राजवाड़े ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर का मूल उद्देश्य चरित्र निर्माण के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण करना भी है और यह संस्थान भलीभांति अपना कर्तव्य निर्वहन कर रहा है। इस अवसर पर कांकेर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद मोहन मंडावी ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नैतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की बात कहीं। कार्यक्रम में कांकेर विधायक आशाराम नेताम, राज्य मत्स्य विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भरत मटियारा समेत संस्था के प्राचार्य, शिक्षक और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित थे। (Minister Rajwade in Kanker)

मूक-बधिर बच्चों के बीच मनाया PM का जन्मदिन

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और कांकेर विधायक आशाराम नेताम कांकेर के दौरे के दौरान कोदाभाट स्थित शासकीय श्रवण बाधितार्थ आवासीय विद्यालय पहुंचे, जहां पर उन्होंने मूक-बधिर बच्चों से मुलाकात की। इस दौरान बच्चों ने गीत सुनाकर उनका स्वागत किया, जिससे वे काफी प्रसंन्न हुईं। साथ ही बच्चों से स्कूल में मिलने वाले भोजन, यूनिफॉर्म के बारे में पूछा। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बच्चों से केक कटवाया और सभी बच्चों को एक-एक करके अपने हाथों से केक और मिठाइयां खिलाईं। समाज कल्याण मंत्री को अपने बीच पाकर बच्चे भी प्रसन्न हो गए।  (Minister Rajwade in Kanker)

Back to top button
error: Content is protected !!