Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार जल्द, दिल्ली से लौटे CM साय ने कहा- समय पर होगा कैबिनेट विस्तार

CM on Cabinet Expansion: छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट तेज हो गई है। इस बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली से वापस रायपुर लौटे, जिन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार के सवाल पर कहा कि इसकी चर्चाएं मीडिया में ज्यादा है। मंत्रिमंडल विस्तार समय पर होगा। दिल्ली दौरे को लेकर CM साय ने कहा कि कल राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिव प्रकाश के साथ बैठक हुई। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव और छत्तीसगढ़ के सभी 10 सांसद बैठक में शामिल हुए। जानकारी के लिए बता दें कि CM साय की कैबिनेट विस्तार को लेकर आलाकमान से बात हो चुकी है। ऐसे में छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल का विस्तार कभी भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें:- 11 में से 10 सीट हारकर संतुष्ट होने वाली कांग्रेस ने बताया वो सबसे बड़ी लूजर पार्टी: कौशिक

दरअसल, कल यानी 28 जून को देर रात नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश के साथ छत्तीसगढ़ के भाजपा सांसदों की परिचयात्मक बैठक हुई, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू शामिल हुए। बता दें कि मुख्यमंत्री साय ने 25 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर चर्चा की थी। अभी साय कैबिनेट में 2 मंत्रियों के पद खाली है, जिसमें से एक पद पहले से खाली था। (CM on Cabinet Expansion)

दूसरा बृजमोहन अग्रवाल के इस्‍तीफे के बाद से खाली पड़ा है। सांसद अग्रवाल संसदीय कार्य मंत्री भी थी, जिनके पद छोड़ने के बाद यह प्रभार CM विष्‍णुदेव साय के पास है। वहीं छत्तीसगढ़ में 22 जुलाई से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। ऐसे में सत्र से पहले साय सरकार कैबिनेट का विस्‍तार पूरा कर लेना चाहती है। कैबिनेट में खाली पड़े दोनों पदों के लिए 6 से ज्‍यादा दावेदार हैं। जानकारी के मुताबिक 2 में से एक का नाम फाइनल हो चुका है। जबकि दूसरे के नाम पर चर्चा जारी है। वहीं सूत्रों का कहना है कि कैबिनेट में शामिल एक-दो मंत्री की भी छुट्टी हो सकती है। उनके जगह नए या पुराने नेताओं को मौका मिल सकता है। (CM on Cabinet Expansion)

Back to top button
error: Content is protected !!