साय कैबिनेट के विस्तार को लेकर कांग्रेस का तंज, पूर्व मंत्री डहरिया ने कहा- एक अनार सौ बीमार जैसी स्थिति

Dahriya on Cabinet Expansion: छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट के बीच कांग्रेस ने तंज कसा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि मंत्रिमंडल में अभी कई अनुभवहीन मंत्री है। बीजेपी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। गुटबाजी के चलते मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो पा रहा है। किसे मंत्री बनाना है ये तय नहीं कर पा रहे हैं। एक अनार सौ बीमार जैसी स्थिति हो गई है। विधानसभा सत्र शुरू होने वाला है, लेकिन मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं कर पा रहे हैं।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार जल्द, दिल्ली से लौटे CM साय ने कहा- समय पर होगा कैबिनेट विस्तार
वहीं कांग्रेस की समीक्षा बैठक में नेताओं की नाराजगी देखने को मिल रही है। इसे लेकर पूर्व मंत्री डहरिया ने कहा कि बैठक में सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई है। कहीं कुछ कमी होगी तो उसे दूर करने पर विचार किया जाता है। पार्टी और संगठन को किस तरीके से मजबूत किया जाए इस पर चर्चा किया गया। हमारी पार्टी वरिष्ठ नेताओं को लेकर चलती है। आगे कैसे काम किया जाए इस पर वरिष्ठ नेता काम कर रहे हैं, जो आगे कांग्रेस पार्टी के लिए अच्छा होगा। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर चर्चा की गई है। (Dahriya on Cabinet Expansion)
कभी भी हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार का ऐलान
बता दें कि कैबिनेट विस्तार की चर्चा के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली से वापस रायपुर लौटे, जिन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार के सवाल पर कहा कि इसकी चर्चाएं मीडिया में ज्यादा है। मंत्रिमंडल विस्तार समय पर होगा। दिल्ली दौरे को लेकर CM साय ने कहा कि कल राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिव प्रकाश के साथ बैठक हुई। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव और छत्तीसगढ़ के सभी 10 सांसद बैठक में शामिल हुए। जानकारी के लिए बता दें कि CM साय की कैबिनेट विस्तार को लेकर आलाकमान से बात हो चुकी है। ऐसे में छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल का विस्तार कभी भी हो सकता है। (Dahriya on Cabinet Expansion)



