जया किशोरी के प्रेरक व्याख्यान से युवाओं को मिलती है नई ऊर्जा: CM विष्णुदेव साय

CM On Jaya Kishori: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कथावाचक और यूथ मोटिवेटर जया किशोरी के यहां आने से सभी लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट है। यूट्यूब में इनके प्रेरक वीडियोज बहुत पसंद किए जाते हैं। जब मेरे पास कुछ व्यक्तिगत समय निकल पाता था तो यूट्यूब में इनके मोटिवेशनल और आध्यात्मिक वीडियोज मैं खुद देखता था। आप लोग इनसे प्रेरित हैं। मुझे भी जब कभी सुनने अवसर मिलता है तो प्रेरित होता हूं। जया किशोरी के प्रेरक व्याख्यान से युवाओं को नई ऊर्जा मिलती है।
यह भी पढ़ें:- तुरमा में मिले डायरिया के 82 मरीज, लापरवाही बरतने पर पटवारी, पीएचई सब इंजीनियर को नोटिस, सचिव निलंबित
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य रखा है। यह लक्ष्य हम भारत की युवा शक्ति के दम पर हासिल करेंगे। भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। यहां युवाओं की संख्या जनसंख्या में सर्वाधिक है। इस कड़ी में हम विकसित छत्तीसगढ़ को दृष्टिगत रखते हुए जो विजन डॉक्यूमेंट बना रहे हैं, इसमें युवाओं की शिक्षा, प्रतिभा, रोजगार, कौशल विकास और स्वरोजगार में युवाओं के लिए अवसर और विकास में उनकी समग्र भागीदारी पर हमारा फोकस होगा। (CM On Jaya Kishori)

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं इस कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं से कहना चाहता हूं कि आप लोगों की ताकत और ऊर्जा से ही हम छत्तीसगढ़ का पुनर्निर्माण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जया किशोरी ने अपने प्रेरक व्याख्यान से छत्तीसगढ़ के लोगों को लाभान्वित किया और युवाओं को प्रेरित किया। उसके लिए मैं उन्हें फिर धन्यवाद देता हूं। कार्यक्रम में रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत और रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। (CM On Jaya Kishori)



