Google Analytics —— Meta Pixel

Hathras Satsang Hadsa : हाथरस भगदड़ में अब तक 134 मौतें, FIR में सेवादारों को ठहराया जिम्मेदार, भोले बाबा का नाम नहीं

Hathras Satsang Hadsa : उत्तर प्रदेश के हाथरस के फुलवाई गांव में मंगलवार को सत्संग में मची भगदड़ में 134 श्रद्धालुओं की मौत हो गई. वहीं 30 से अधिक लोग घायल हैं. इस मामले में पुलिस ने मुख्य सेवादार देव प्रकाश और अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. लेकिन पुलिस की इस एफआईआर पर भी सवाल उठ रहे हैं. क्योंकि इसमें सत्संग करने वाले भोले बाबा का नाम शामिल नहीं है.

यह भी पढ़ें:- राहुल गांधी के बयान को लेकर साय सरकार हुई हमलावर, जानिए किस मंत्री ने क्या कहां…?

अधिकारियों के मुताबिक, सत्संग के आयोजन के लिए अनुमति ली गई थी, लेकिन पुलिस से 80000 श्रद्धालुओं के शामिल होने की ही अनुमति मांगी गई थी. इसी के हिसाब से कार्यक्रम स्थल पर प्रशासन ने इंतजाम किए थे. मंगलवार को सत्संग में ढाई लाख से अधिक श्रद्धालु आए. आयोजकों ने पुलिस से श्रद्धालुओं की संख्या को छिपाया. लेकिन इस पर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि सुबह से आयोजन हो रहा था और पुलिस ढाई लाख लोगों की भीड़ कैसे नहीं देख पाई.

इस हादसे (Hathras Satsang Hadsa ) ने पुलिस और प्रशासन की व्यवस्था की भी पोल खोल कर रख दी. भगदड़ के दौरान पुलिसकर्मी लाचार दिखाई दिए. वहीं जब शव हाथरस के ट्रॉमा सेंटर पहुंचने लगे तो वहां पर कोई व्यवस्था ही नहीं थी. एक श्रद्धालु ने बताया कि जब वह ट्रॉमा सेंटर में गया तो एक जूनियर डॉक्टर और एक ही फार्मासिस्ट मौजूद थे. सीएमओ भी मौजूद नहीं थे. वह डेढ़ घंटे बाद अस्पताल पहुंचे. शुरुआत में डॉक्टर स्टेचर पर ही घायलों का प्राथमिक उपचार कर रहे थे. अगर स्थिति गंभीर थी तो उसे रेफर कर दिया गया.

यह हादसा दो बजे के करीब हुआ. जब सत्संग के समापन के बाद भोले बाबा वहां से निकलने लगे तो श्रद्धालु उनके चरणों की धूल को छूने के लिए आगे बढ़े. फिर धक्का-मुक्की होने लगी. लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे. भगदड़ मच (Hathras Satsang Hadsa ) गई. कार्यक्रम स्थल के पास में दलदली खेत था, यहां कई लोग यहां फंसे. कीचड़ में कई लोग गिरे. कई महिलाएं बेहोश हो गईं.

एफआईआर में परलक्षित हो रहा है वोटबैंक-
इस सत्संग में मुख्य प्रवचनकर्ता और खुद को भगवान से कनैक्ट बताने वाला सूरजपाल उर्फ भोलेबाबा जाटव जाति से है. लाजिमी है कि करीब 30 साल के आध्यात्मिक गुरू वाले कैरियर में कथित बाबा के अनुयायियों की संख्या लाखों में है. यह अनुयायी 90 फीसदी दलित बिरादरियों से ही आते है. ऐसे में सरकार को कथित बाबा के खिलाफ केस दर्ज करने में पीड़ा होना लाजिमी है. शायद इसीलिए एफआईआर में बाबा को आरोपी नही बनाया गया है. एफआईआर को पढ़ने के बाद प्रतीत होता है कि जानबूझकर इतने बड़े मामले में जिम्मेवारियों से किसी को बचाने की कोशिश की जा रही है.

Back to top button
error: Content is protected !!