Google Analytics —— Meta Pixel

राहुल गांधी के बयान को लेकर साय सरकार हुई हमलावर, जानिए किस मंत्री ने क्या कहां…?

Sai Goverment on Rahul: लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हिंदुओं को लेकर दिए बयान को लेकर साय सरकार हमलावर हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा संसद में पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना बेहद निंदनीय और आपत्तिजनक है। उन्होंने देश के करोड़ों हिंदुओं का अपमान किया है। राहुल गांधी को भारत की परंपरा और हिंदुओं की संस्कृति की कोई जानकारी नहीं है। उनके इस बयान से पूरा देश क्षुब्ध है। कांग्रेस की हिंदुओं के प्रति यह नफरत बंद होनी चाहिए। अपनें इस वक्तव्य के लिए राहुल गांधी और कांग्रेस पूरे देश से माफी मांगें।

यह भी पढ़ें:- लाल आतंक पर कड़ा प्रहार जारी, छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर 5 नक्सली ढेर

डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि राहुल गांधी को हिंदू धर्म का ज्ञान नहीं है। कोट के ऊपर जनेऊ पहनने वाले राहुल को पता नहीं कि हिंदू धर्म कितना महान है? गर्व से कहता हूं…मैं गौरवशाली हिंदू हूं। कांग्रेस 2 एजेंडे के आधार पर राजनीति करती है, भ्रम फैलाना और भय पैदा करना। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा संविधान का अपमान किया है। पूरा हिंदू समाज राहुल गांधी के इस बयान से दुखी है। राहुल गांधी ने हिंदुओं को हिंसात्मक, नफरती और झूठा कहकर देश के 110 करोड़ हिन्दुओं का अपमान किया है। नेता प्रतिपक्ष को न हिन्दू की परिभाषा मालूम है न ही अर्थ। (Sai Goverment on Rahul)

हिंदू समाज को हिसंक बताना एकदम गलत: विजय शर्मा

डिप्टी CM और गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा हिंदू समाज को हिसंक बताना एकदम गलत है, दुर्भाग्य जनक है। दुनिया में सर्वाधिक सहिष्णु कोई है तो वह हिंदू समाज है। राहुल गांधी को हिंदू समाज से इतनी नफरत क्यों है? उन्होंने कहा कि सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया। सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चित् दुःखभाग् भवेत्।। ये सोच रखने वाला हिंदू समाज ही है। राहुल गांधी आपके द्वारा हिंदुओ को हिंसक कहना ये हमारी भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम है। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि लोकसभा में चर्चा के दौरान राहुल गांधी के द्वारा हिंदू धर्म के विरुद्ध दिया गया बयान देश के करोड़ों हिंदुओं का अपमान है। राहुल गांधी का यह बयान देश की एकता अखंडता और संप्रभुता के लिए भी खतरा है। लोकतंत्र की डफली बजाने वाली पार्टी कांग्रेस का चरित्र सदा से तुष्टिकरण और हिंदू विरोधी रहा है। (Sai Goverment on Rahul)

राहुल गांधी को हिंदू समाज से माफी मांगनी चाहिए: कश्यप

मंत्री नेताम ने कहा कि मैं इसकी कड़े शब्दों में आलोचना करता हूं। हिंदू धर्म को हिंसा से जोड़ने के लिए राहुल गांधी को देश के करोड़ हिंदूओं से माफी मांगनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा कड़े शब्दों में इसका प्रतिकार करने के लिए मैं देश के समस्त हिंदुओं की ओर से उनका हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा सदन में हिंदुओं को हिंसक बुलाना, करोड़ों हिंदुओं का अपमान है। नेता विपक्ष की मर्यादा को भंग करने वाले ऐसे विवादित और अत्यंत शर्मनाक बयान का मैं कड़े शब्दों में विरोध करता हूं। इसके लिए राहुल गांधी को हिंदू समाज से माफी मांगनी चाहिए। (Sai Goverment on Rahul)

दीपक बैज ने राहुल के बयान का किया समर्थन

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि हिंन्दू समाज के विरुद्ध ऐसी अनर्गल बयानबाजी केवल हिन्दू विरोधी व्यक्ति ही कर सकता है, यह राहुल गांधी की ओछी मानसिकता को दर्शाता है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और मंत्री लखनलाल देवांगन ने भी राहुल गांधी के बयान पर विरोध जताया है। वहीं PCC चीफ दीपक बैज ने राहुल के बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का धर्म जनता की आवाज उठाना है। हिंदुत्व का चोला ओढ़कर राजनीति करने वाली बीजेपी को कल राहुल गांधी ने बेनकाब कर दिया। बीजेपी हिंदुत्व की आड़ में राजनीति करने का काम कर रही है। हिंदुत्व और राम मंदिर के नाम से वोट मांगने पर प्रधानमंत्री मोदी को नकार दिया गया है। (Sai Goverment on Rahul)

Back to top button
error: Content is protected !!