Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, CM साय ने 2 दिन और बढ़ाई धान खरीदी की तारीख

CM on Paddy Purchasing: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेश में किसानों के हितों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण राहत प्रदान की गई है। इसके अंतर्गत तीन श्रेणियों के किसानों को धान विक्रय के लिए अतिरिक्त दो दिन यानी 5 और 6 फरवरी 2026 तक खरीदी की अनुमति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार तीन प्रकार के किसान इस अतिरिक्त अवधि में धान विक्रय कर सकेंगे। ऐसे किसान जिनके द्वारा 10 जनवरी 2026 के बाद टोकन के लिए आवेदन किया गया, लेकिन सत्यापन नहीं हो पाया है।

यह भी पढ़ें:- रायपुर- भिलाई-दुर्ग का सफर होगा सुपरफास्ट

ऐसे किसान जिनके द्वारा 10 जनवरी 2026 के बाद आवेदन किया गया और सत्यापन के बाद उनके पास धान पाया गया है। ऐसे किसान, जिन्हें दिनांक 28 जनवरी 2026, 29 जनवरी 2026 और 30 जनवरी 2026 को टोकन प्राप्त हुआ था, लेकिन किसी कारणवश वे निर्धारित तिथि पर धान विक्रय नहीं कर पाए थे। किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए बारदाना और हमालों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। (CM on Paddy Purchasing)

इस बार 139 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा खरीदी

राज्य सरकार का यह निर्णय किसानों के प्रति संवेदनशीलता और उनकी उपज के सुरक्षित और सुचारु विक्रय के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। बता दें कि इस साल 139 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा की धान खरीदी हुई है। इस बार 27.53 लाख किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया था, जिनमें से 25.11 लाख किसानों ने धान की खरीदी की गई। महासमुंद जिले में सबसे ज्यादा 10 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर 2025 से धान खरीदी शुरू हुई थी, जो 30 जनवरी 2026 तक जारी रही। हालांकि धान खरीदी की आखिरी तारीख 31 जनवरी थी, लेकिन छुट्टी के चलते धान खरीदी एक दिन पहले ही संपन्न हो गई। इस बीच कई जिलों में किसानों ने धान नहीं बिकने का आरोप लगाया था। साथ ही सरकार से खरीदी की तारीख बढ़ाने की मांग की थी।

Back to top button
error: Content is protected !!