Google Analytics —— Meta Pixel

सीएम साय का बड़ा फैसला- छत्तीसगढ़ में धान खरीदी दो दिन बढ़ी, अब 5 फरवरी तक होगी बिक्री

Chhattisgarm Me Dhaan Kharidi : छत्तीसगढ़ में धान बेचने वाले किसानों के लिए राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए धान खरीदी की अवधि दो दिनों के लिए बढ़ाने का ऐलान किया है। अब किसान 5 फरवरी तक अपनी धान सरकारी खरीदी केंद्रों में बेच सकेंगे।

यह भी पढ़े :- रायपुर- भिलाई-दुर्ग का सफर होगा सुपरफास्ट

मुख्यमंत्री ने बताया कि जिन किसानों का धान किसी कारणवश निर्धारित समय-सीमा में नहीं खरीदा जा सका था, उन्हें ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। इस विशेष अवधि में केवल उन्हीं किसानों से धान की खरीदी की जाएगी, जो पहले वंचित रह गए थे। (Chhattisgarm Me Dhaan Kharidi)

गौरतलब है कि बीते लगभग दो महीनों से प्रदेशभर में धान खरीदी का कार्य जारी था। बड़ी संख्या में किसानों ने अपनी उपज सरकारी केंद्रों में बेची। खरीदी के अंतिम दिनों में कई केंद्रों पर 31 जनवरी तक टोकन के आधार पर धान ली जाती रही, इसके बावजूद कुछ किसान धान बेचने से वंचित रह गए थे। सरकार के इस फैसले से ऐसे किसानों को अब बड़ी राहत मिली है। (Chhattisgarm Me Dhaan Kharidi)

Back to top button
error: Content is protected !!