राष्ट्र और समाज के निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका: CM भूपेश बघेल

CM on Teachers Day: शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राष्ट्र और समाज के निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। राजभवन के दरबार हॉल में शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें चार उत्कृष्ट शिक्षकों को गजानन माधव  मुक्तिबोध स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसी तरह प्रधान पाठक व्याख्याता, उच्च क्षेणी शिक्षक, शिक्षक, शिक्षक एल. बी. और सहायक शिक्षक एल. बी., वर्ग के 48 उत्कृष्ट शिक्षकों को साल 2022-23 के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

यह भी पढे़ं:- सुकमा में पुलिस के साथ मुठभेड़, 2 इनामी नक्सली ढेर

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्र और समाज के निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। आज हम जिस जगह पर खड़े है वहां तक पहुंचाने में हमारे गुरूओं का योगदान है। भारत के  चंद्रयान को चंद्रमा तक पहुंचाने के लिए  वैज्ञानिकों ने जो सफलता हासिल की है, उसमे भी उनके गुरूओं का बड़ा योगदान है। CM बघेल ने कहा कि प्रदेश, जिला, ब्लाक से लेकर स्कूलों तक शिक्षा का वातावरण तैयार करना सबसे जरूरी है। शिक्षा के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यो से शिक्षा का वातावरण राज्य में बना जिसकी चर्चा पूरे देश में है। प्रदेश सरकार द्वारा 30 हजार से ज्यादा शिक्षकों की नियुक्ति और स्कूलों का जीर्णोद्धार, साफ-सफाई समेत सौंदर्यकरण के लिए 1 हजार 37 करोड़ रुपए स्वीकृत किया गया और इसके लिए आगे भी राशि की कमी नहीं होगी। (CM on Teachers Day)

CM बघेल ने कहा कि राज्य में बड़ी संख्या में शिक्षकों की भर्ती, नियमित परीक्षा का आयोजन तथा कोरोनाकाल में राज्य की शिक्षण व्यवस्था की राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा हुई। स्कूल शिक्षा मंत्री रविंद्र चौबे ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने साल 2023-24 के राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों के नाम की घोषणा की। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला ने दिया। इस अवसर पर संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव,  शकुंतला साहू, राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो, राज्यपाल के विधिक सलाहकार राजेश श्रीवास्तव, सचिव स्कूल शिक्षा एस भारतीदासन, संचालक स्कूल शिक्षा सुनील कुमार जैन, राज्यपाल के उपसचिव दीपक कुमार अग्रवाल समेत स्कूल शिक्षा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और शिक्षक, पत्रकार उपस्थित थे। (CM on Teachers Day)

Related Articles

Back to top button