Google Analytics —— Meta Pixel

सुकमा में पुलिस के साथ मुठभेड़, 2 इनामी नक्सली ढेर

Sukma Naxalite Encounter: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों एक बार फिर कायराना करतूत को अंजाम दिया है। दरअसल, नक्सलियों ने सर्चिंग पर निकले जवानों पर हमला कर दिया। हालांकि जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। साथ ही 2 इनामी नक्सलियों को ढेर कर दिया। दोनों के शवों को भी बरामद कर लिया गया है, जिनकी पहचान सोढ़ी देवा और रवा देवा के रूप में हुई है। इन दोनों पर एक-एक लाख रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस के मुताबिक ये दोनों जगरगुंडा एरिया कमेटी के सदस्य थे। मामला चिंतागुफा थाना क्षेत्र का है।

यह भी पढ़ें:- शिक्षकों के संकल्प और समर्पण से राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित – विश्वभूषण हरिचंदन

जानकारी के मुताबिक सुकमा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ताड़मेटला और दूलेड के जंगलों में जगरगुंडा एरिया कमेटी के नक्सली मौजूद हैं, जिसके आधार पर DRG, CRPF और जिला बल की संयुक्त टीम को मौके के लिए भेजा गया था। वहीं मंगलवार की सुबह जवान नक्सलियों के ठिकाने तक पहुंच गए। इस दौरान नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। इसी बीच फोर्स ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों तरफ से करीब 30 से 35 मिनट तक लगातार गोलीबारी हुई। बताया जा रहा है कि जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल की आड़ लेकर भाग निकले। इसके बाद जवानों ने इलाके में सर्चिंग अभियान चलाया।  इस दौरान 2 नक्सलियों का शव बरामद किया गया। (Sukma Naxalite Encounter)

दोनों नक्सलियों का शव बरामद

पुलिस अफसरों का कहना है कि दोनों नक्सलियों का शव बरामद कर लिया गया है, जिनकी शिनाख्त जगरगुंडा एरिया कमेटी मिलिशिया कैडर सोढ़ी देवा और रवा देवा के रूप में हुई है। इन दोनों के ऊपर एक-एक लाख रुपए का इनाम घोषित था। दोनों कई वारदातों में भी शामिल रहे हैं। अफसरों ने बताया कि जवान अब भी मौके पर ही मौजूद हैं। जब लौटेंगे तो मुठभेड़ के संबंध में ज्यादा जानकारी मिल पाएगी। बता दें कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ की खबरें आए दिन सामने आती रहती है, जिसमें कई बार जवानों को भारी नुकसान होता है। हालांकि जवान नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब भी देते हैं। (Sukma Naxalite Encounter)

Back to top button
error: Content is protected !!