मुख्यमंत्री साय ने की भगवान धन्वंतरि की पूजा, प्रदेशवासियों के लिए मांगा आरोग्य का वरदान

CM Sai Dhanvantari Puja: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने निवास कार्यालय में आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के निरोगी और सुखमय जीवन की कामना की। उन्होंने प्रदेशवासियों को धनतेरस पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर CM साय ने कहा कि समृद्धि व ऐश्वर्य के लिए धन के देवता कुबेर और आरोग्य के लिए भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व सभी के लिए सुख-समृद्धि लेकर आए और भगवान धन्वंतरि सभी को आरोग्य प्रदान करें।
यह भी पढ़ें:- भारतीय चुनाव आयोग की कांग्रेस को फटकार, चुनाव में धांधली के आरोपों को बताया निराधार
वहीं राज्यपाल रमेन डेका ने भी दीपों के पंच पर्व धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज पर्व के लिए देश-प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि दीपावली का त्यौहार हमारी समृद्ध वैभवशाली परंपरा का अभिन्न अंग है। त्यौहारों का यह अवसर हमे समाज में एकता, सद्भाव और प्रेम का संदेश देता है। राज्यपाल डेका ने कहा दीपावली की जगमगाती रौशनी हमारे जीवन से अंधकार को दूर कर ज्ञान, आनंद और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे। इस पर्व पर हम पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सामाजिक समरसता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प ले। यह त्यौहार समस्त नागरिकों के लिए मंगलमय हो और उनका जीवन सुख-समृद्धि से भरपूर हो। (CM Sai Dhanvantari Puja)

इधर, कोंडागांव में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने समय-सीमा के बैठक में शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने आगामी दीपावली पर्व के दौरान जिले में किसी भी प्रकार की आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारी रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने इस दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, अग्निशमक वाहनों-अस्पतालों में चिकित्सा समेत एंबुलेंस सेवा को अलर्ट रहने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जनपदवार स्वीकृत कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि यह शासन की महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के कोई भी पात्र हितग्राही छूटना नहीं चाहिए। (CM Sai Dhanvantari Puja)
पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाएं: कलेक्टर
उन्होंने सभी जनपद सीईओ को निर्देशित किया कि सभी पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाएं। साथ पहली किस्त की राशि जारी करने के लिए लंबित प्रकरणों को एक सप्ताह के भीतर निराकरण करें। कलेक्टर ने सभी जनपद पंचायत के सीईओ को मैदानी स्तर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण कार्यों की प्रगति में तेजी लाने के लिए नियमित रूप से फील्ड विजिट करने के निर्देश दिए। उन्होंने बस्तर ओलंपिक की तैयारियों के संबंध में भी जानकारी ली और प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की सुविधाओं को ध्यान रखने के साथ सभी आवश्यक तैयारी पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही राज्योत्सव के जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों को लेकर भी सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री जनदर्शन और कलेक्टर जनदर्शन के विभिन्न विभागों से कार्रवाई के लिए लंबित आवेदनों की प्रगति की भी जानकारी ली और त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। (CM Sai Dhanvantari Puja)



