वास्तविक शिक्षा वह जो विद्यार्थी को ज्ञानवान के साथ-साथ चरित्रवान भी बनाए: CM साय

CM Sai in Rohanipuram: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर स्थित रोहणीपुरम सरस्वती शिक्षण संस्थान में मेधावी छात्र अलंकरण समारोह में शामिल हुए, जहां उन्होंने प्रतिभावान छात्रा-छात्राओं को सम्मानित किया। साथ ही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा का अर्थ सिर्फ अक्षर ज्ञान प्राप्त करना या डिग्रियां हासिल कर लेना नहीं है, बल्कि वास्तविक शिक्षा वह है, जो विद्यार्थी को ज्ञानवान के साथ-साथ चरित्रवान भी बनाएं, उसे राष्ट्र के लिए उज्ज्वल चरित्र के नागरिक तैयार करें। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से कहा कि हम सभी सनातन जीवन मूल्यों के संवाहक हैं। इन मूल्यों को बचाए रखना ही पूरी दुनिया को बचाए रखने का एकमात्र उपाय है। इस समय पूरे विश्व की परिस्थितियों को देख हम रहे हैं, महसूस भी कर रहे हैं। हर तरफ मनुष्य और मानवता पर संकट दिखता है। 

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में सरकार बदलने का असर, रायपुर महापौर की हटाई गई सुरक्षा

उन्होंने कहा कि आपसी संघर्षों में उलझी दुनिया बार-बार भारत की ओर देखती है, क्योंकि हम विश्व शांति और वसुधैव कुटुबंकम की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से भारत विश्व गुरू बनेगा, दुनिया को शांति-एकजुटता और समन्वित विकास की ओर भारत ही लेकर जाएगा। यह समय भारत का स्वर्णिम समय है। प्रधानमंत्री मोदी का कहना है कि शिक्षा ही है जो देश का भाग्य बदलने की ताकत रखती है। PM मोदी ने विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य हम सबके सामने रखा है। इसमें शिक्षा की अहम भूमिका है। विद्या भारती संस्था के राष्ट्रीय महामंत्री अवनीश भटनागर ने कहा कि आज से कुछ साल पहले परिस्थितियां अलग थी, तकनीक अलग थी और भविष्य में परिस्थितियां अलग रहेगी, नई तकनीक रहेंगी। (CM Sai in Rohanipuram)

उन्होंने कहा कि तकनीकी में तेजी से बदलाव हुआ और भविष्य में भी होगा। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से आग्रह किया कि हमें अपने बच्चों को नई तकनीकों को अपनाने के लिए तैयार करना है। उन नौकरियों और व्यवसायों के लिए जो अभी बाजार में नहीं हैं, उन समस्याओं के समाधान के लिए जिनकी आशंका भविष्य में है।  भटनागर ने बच्चों पर दबाव के उल्लेख करते हुए कहा कि कई बार ऐसे समाचार सुनने को मिलते हैं कि कम उम्र के बच्चे भी आत्मघाती कदम उठा रहे हैं। हमें अपने बच्चों को ऐसे तैयार करना है कि वे जीवन में आने वाले हर चुनौतियों को सामना करें। उन्होंने तकनीकी के क्षेत्र में संवेदनशीलता के साथ जानकारी हासिल करने का संकेत अभिभावकों और विद्यार्थियों को दिया। (CM Sai in Rohanipuram)

Related Articles

Back to top button