मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बने निक्षय मित्र, टीबी मरीजों की मदद के लिए आगे आने की अपील

CM Sai Nikshay Mitra: प्रधानमंत्री के विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने और अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत की गई है। प्रदेश में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत सभी जिलों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में लोगों के की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग के साथ ही स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न सुविधाएं भी प्रदान की जा रही है। शिविरों में हितग्राहियों को सिकलसेल कार्ड, आयुष्मान कार्ड के साथ ही टीबी मरीजों को फूड बास्केट भी प्रदान किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- CM साय ने प्रदेशवासियों को दी नए साल की दी शुभकामनाएं, कहा- नया साल सभी लोगों के जीवन में खुशहाली लाए

प्रदेश में विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत 15 दिसंबर 2023 से की गई है। अब तक प्रदेश में 3 हजार 242 कैंप लगाए जा चुके हैं। अपने जशपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इन कैंपों में जाकर हितग्राहियों से मिलकर सिकलसेल कार्ड और आयुष्मान कार्ड दिए गए। साथ ही टीबी मरीजों को फूड बास्केट वितरित किए गए। अब तक इन शिविरों में 7 लाख से ज्यादा लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की गई है। साथ ही 1 हजार 325 लोग निक्षय मित्र बन टीबी मरीजों की मदद के लिए आगे आएं हैं, जिनमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल हैं। उन्होंने टीबी रोग के सम्पूर्ण उन्मूलन के लिए लोगों से निक्षय मित्र बनकर आगे आने की अपील की है। (CM Sai Nikshay Mitra)

कैम्पों में 5 लाख 40 हजार से ज्यादा लोगों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की सलाह दी गई। शिविरों में 4 लाख 99 हजार से ज्यादा की रक्तचाप जांच, 4 लाख 85 हजार की मधुमेह जांच, 2 लाख 88 हजार की सिकलसेल जांच और 59 हजार से ज्यादा की एनसीडी स्क्रीनिंग कर उच्च स्वास्थ्य संस्था रेफर किए गए हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा में स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से अब तक 54 हजार 459 आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं और इन शिविरों में 1 लाख 80 हजार से ज्यादा हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। (CM Sai Nikshay Mitra)

Related Articles

Back to top button