Google Analytics —— Meta Pixel

CM साय ने प्रदेशवासियों को दी नए साल की दी शुभकामनाएं, कहा- नया साल सभी लोगों के जीवन में खुशहाली लाए

CM on New Year: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि नया साल सभी लोगों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लाए। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नया साल नई उम्मीदें लेकर आता है। छत्तीसगढ़ में नयी सरकार प्रदेशवासियों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए सकारात्मक ऊर्जा के साथ आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छत्तीसगढ़ की जनता को दी गई गारंटी को पूरा करने के लिए सरकार संकल्पित है। CM साय ने कहा कि मुझे खुशी है कि पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी के 25 दिसंबर को जन्म दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के 12 लाख से ज्यादा किसानों के बैंक खातों में दो साल के बकाया धान बोनस की राशि 3716 करोड़ रुपए का अंतरण कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-  देश में 1 जनवरी 2024 से हुए ये 6 बदलाव, जानिए आप पर कितना पड़ेगा असर

उन्होंने कहा कि हमने सरकार बनते ही गरीबों के लिए 18 लाख आवास स्वीकृत करने का निर्णय लिया। हम गरीब भूमिहीन मजदूरों को 10 हजार रुपए सालाना भी देंगे। विवाहित महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना के अंतर्गत हर माह 1000 रुपए देने का प्रावधान भी अनुपूरक बजट में कर दिया है। अब माताओं, बहनों के खाते में साल में 12000 रुपए आएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ का विकास हमारी प्राथमिकता है। ’सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के ध्येय वाक्य के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। छत्तीसगढ़ की जनता से किया हर वादा हम पूरा करेंगे। नया वर्ष सबके जीवन में नई उमंग और उत्साह लेकर आए। (CM on New Year)

नए साल के मौके पर PM नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा- शानदार 2024 की शुरुआत। यह साल सभी के लिए समृद्धि, शांति और अद्भुत स्वास्थ्य लेकर आए। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी ट्वीट कर सभी को नए साल की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- आप सभी को नव वर्ष 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं। नए साल 2024 के पहले दिन मथुरा के बांकेबिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। नए साल के पहले दिन गुवाहाटी के मां कामाख्या मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। साल 2024 के पहले दिन गिर सोमनाथ के सोमनाथ मंदिर में विशेष आरती की गई। (CM on New Year)

Back to top button
error: Content is protected !!