Google Analytics —— Meta Pixel

हर नागरिक के जीवन को सुख-सुविधाओं से संतृप्त करना सुशासन का परम लक्ष्य: CM विष्णुदेव साय

CM Sai on Good Governance: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में ‘गुड गवर्नेंस’ विषय पर सम्मेलन को संबोधित करते हुए शासन की ओर से बनाई गई योजनाओं, कार्यक्रमों, नीतियों और सेवाओं की आम आदमी तक पहुंच के लिए जानकारियों और सूचनाओं की आम आदमी तक पहुंच सबसे प्राथमिक जरूरत है। नक्सलवाद पीड़ित क्षेत्रों में सुरक्षा कैंपों की स्थापना के साथ-साथ अंदरूनी गांवों में सभी तरह की मूलभूत अधोसंरचनाओं, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं और सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित की जा रही है। इसके लिए राज्य शासन द्वारा नियद नेल्ला नार योजना संचालित की जा रही है। यह गोंडी भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ होता है-आपका अच्छा गांव।

यह भी पढ़ें:- हर नागरिक के जीवन को सुख-सुविधाओं से संतृप्त करना सुशासन का परम लक्ष्य: CM विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए शुरू की गई PM जनमन योजना और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान से हमें और भी ज्यादा ताकत मिली है। प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, PM सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना जैसी योजनाओं ने भी राज्य शासन की ओर से सुशासन की स्थापना की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को तेज किया है। राज्य सरकार ने 11 महीनों के अल्प समय में अधोसंरचना के विकास में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की है, जिनमें आप जैसे संवेदनशील और छत्तीसगढ़ की जरूरतों को समझने वाले अधिकारियों की भी भागीदारी है। मुझे इस बात की खुशी है कि केंद्र सरकार की ओर से हमारे प्रस्तावों पर गंभीरता से ध्यान दिया जाता है और तत्परता के साथ सहयोग किया जाता है। (CM Sai on Good Governance)

11 महीनों में लगभग 31 हजार करोड़ रुपए मिले: CM

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन का परम लक्ष्य प्रत्येक नागरिक के जीवन को सुख-सुविधाओं से संतृप्त करना है। 11 महीनों में लगभग 31 हजार करोड़ रुपए की सड़क परियोजनाएं, कई महत्वपूर्ण रेल परियोजनाएं हमें मिली है। हवाई सेवाओं का विस्तार भी हुआ है। सरगुजा में नए एयरपोर्ट का शुभारंभ हुआ है। राज्य में एयरपोर्टों की संख्या बढ़कर 04 हो गई है। परसों ही रायपुर से दुबई और सिंगापुर के लिए हवाई सेवा शुरू करने के लिए भारत सरकार ने हरी झंडी दे दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में डबल इंजन की सरकार होने से हम इस लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 11 महीनों में हमने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए शासन-प्रशासन में पारदर्शिता सुनिश्चित की है। सभी विभागों में प्रक्रियाओं को आसान बनाते हुए सेवाओं के लिए ऑनलाइन प्लेटफार्म तैयार किए गए हैं। (CM Sai on good Governance)

नागरिकों के काम समय-सीमा में हो: CM साय

उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया गया है कि नागरिकों के काम समय-सीमा में हो, शासन तक उनकी आसान पहुंच हो, शिकायतों का निराकरण तेजी हो, विकास में जनभागीदारी बढ़े, लोकतांत्रिक और संवैधानिक संस्थाओं को मजबूती मिले। मुख्यमंत्री ने कहा कि 11 महीनों में हमने ई-ऑफिस प्रणाली, मुख्यमंत्री कार्यालय ऑनलाइन पोर्टल, मंत्रालय में प्रवेश के लिए स्वागतम पोर्टल, खनिजों के लिए ऑनलाइन परमिशन, सुगम एप के माध्यम से घर बैठे रजिस्ट्री, उद्योग व्यापार के लिए सिंगल विंडो सिस्टम, ऑनलाइन ले-आउट एंड बिल्डिंग परमिशन, अटल मॉनिटरिंग पोर्टल, वन विभाग में लकड़ियों की ऑनलाइन बिक्री, शासकीय आवश्यकताओं की सामग्री की जैम पोर्टल के माध्यम से खरीदी अनिवार्य करने जैसे कई कदम उठाए हैं। (CM Sai on Good Governance)

GSDP को 10 लाख करोड़ करने का लक्ष्य: CM साय

CM साय ने कहा कि इसी दिशा में किए जा रहे प्रयासों के अंतर्गत हमने राज्य में अपनी सरकार के गठन के तुरंत बाद एक नए विभाग, सुशासन और अभिसरण विभाग का गठन किया है। 2028 तक हम राज्य की जीएसडीपी को 5 लाख करोड़ रुपए से बढ़ाकर 10 लाख करोड़ करने का लक्ष्य लेकर पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन स्थापित करने के साथ ही विकास में जनभागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विजन डाक्यूमेंट 2047 तक आजादी का अमृत महोत्सव तैयार किया है। (CM Sai on Good Governance)

सुशासन का अर्थ पारदर्शिता और जवाबदेही: जितेन्द्र 

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि सुशासन का अर्थ पारदर्शिता और जवाबदेही है। सभी मंत्रालयों का आपस में समन्वय हो और वे एक दूसरे से सतत संपर्क स्थापित करते हुए निरंतर नवाचार की ओर उन्मुख रहते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राही तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करें। इस तरह के आयोजन से व्यक्तिगत संपर्क बढ़ता है और एक दूसरे की संस्कृति का आदान प्रदान होता है । कार्यक्रम के समापन के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने सुशासन पर आधारित ई बुक ‘‘मिनिमम गवर्नमेंट मैक्सिमम गवर्नेंस’’ का विमोचन भी किया। सम्मेलन में गुड गवर्नेंस की बेस्ट प्रेक्टिसेस, नागरिक सशक्तिकरण, शासन-प्रशासन के कामकाज और नागरिक सेवाओं की आम जनता तक पहुंच को आसान बनाने के लिए विभिन्न ई-प्लेटफार्म के उपयोग से संबंधित विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। (CM Sai on Good Governance) 

Back to top button
error: Content is protected !!