Google Analytics —— Meta Pixel

छात्रों के हित में CM साय ने की महत्वपूर्ण घोषणा, राजधानी रायपुर में बनेगा एक और नालंदा परिसर

CM Sai on Nalanda: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों के हित में बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि राजधानी रायपुर में नालंदा परिसर की तर्ज पर एक और नालंदा परिसर का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री साय ने युवाओं की मांग पर ये घोषणा सुशासन दिवस पर नालंदा परिसर में आयोजित छाया-चित्र प्रदर्शनी के शुभारंभ के दौरान की। यह प्रदर्शनी पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के कृतित्व और व्यक्तित्व पर आधारित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी रायपुर में नए नालंदा परिसर के निर्माण के साथ-साथ वर्तमान में संचालित नालंदा परिसर की सुविधाओं में भी बढ़ोतरी की जाएगी।

यह भी पढ़ें:- शदाणी दरबार अध्यात्मिक शक्ति का केंद्र: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री की इस घोषणा से PSC, UPSC समेत अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को बड़ा लाभ होगा। मुख्यमंत्री ने इस दौरान नालंदा परिसर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं से बातचीत भी की। बता दें कि नालंदा परिसर में वर्तमान में ढाई हजार पाठकों के बैठने की सर्वसुविधा युक्त व्यवस्था है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए यह लाइब्रेरी मददगार साबित हो रही है। यह लाइब्रेरी 24 घंटे संचालित हो रही है। मुख्यमंत्री ने लाइब्रेरी में विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी, विधायक आरंग खुशवंत साहेब, विधायक रायपुर (ग्रामीण) मोतीलाल साहू भी उपस्थित थे। गौरतलब है कि मंत्री ओपी चौधरी जब रायपुर के कलेक्टर थे तब उनकी पहल पर नालंदा परिसर का निर्माण कराया गया है। (CM Sai on Nalanda)

इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नालंदा परिसर में आयोजित फोटो प्रदर्शनी की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने छत्तीसगढ़ के विकास और यहां के लोगों की समृद्धि के उद्देश्य से छत्तीसगढ़वासियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए नए छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया। अटल जी कुशल राजनीतिज्ञ होने के साथ एक ओजस्वी वक्ता और कवि हृदय भी थे। वे अपनी राजनैतिक और व्यक्तिगत शुचिता के लिए भी जाने जाते हैं। CM साय ने कहा कि विरोधी पक्ष अटल जी के कार्यों की सराहना करते नहीं थकते थे। (CM Sai on Nalanda)

Back to top button
error: Content is protected !!