हमारी सरकार नक्सलवाद के ताबूत पर आखिरी कील ठोंकने का काम कर रही है: CM विष्णुदेव साय

CM Sai on Naxalism: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गरियाबंद नक्सली मुठभेड़ को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना अंतर्गत कुल्हाड़ीघाट क्षेत्र में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ रविवार रात से अब तक मुठभेड़ जारी है, जिसमें अभी तक एक दर्जन से ज्यादा नक्सली मारे जा चुके हैं। मार्च 2026 तक देश-प्रदेश में नक्सलवाद के खात्मे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के संकल्प को मजबूती प्रदान करते हुए सुरक्षाबल के जवान निरंतर सफलता हासिल कर लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- ग्रीन्सविले बोरियाकला रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी ने नववर्ष मिलन समारोह में पेश की एकता और उत्साह की मिसाल

CM साय ने कहा कि जवानों को मिली यह कामयाबी सराहनीय है। उनकी बहादुरी को सलाम करता हूं। हमारी डबल इंजन की सरकार में निश्चित ही हमारा छत्तीसगढ़ मार्च 2026 तक नक्सलवाद से मुक्त होकर रहेगा। देश-प्रदेश को मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त बनाने का संकल्प निश्चित रूप से साकार होगा। ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर नक्सलियों का खत्मा यह दर्शाता है कि नक्सलवाद की जड़ें अब पूरी तरह कमजोर हो चुकी है। हमारा अटूट संकल्प है – नक्सल मुक्त भारत और यह सफलता उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारी सरकार नक्सलवाद के ताबूत पर आखिरी कील ठोंकने का काम कर रही है। कैंसर रूपी नक्सलवाद का समूल नाश ही हमारा लक्ष्य है। (CM Sai on Naxalism)

दो दिनों के ऑपरेशन में कई नक्सली मारे गए: शर्मा

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि एक हफ्ते के अंदर ही नक्सलियों के साथ दो बड़ी मुठभेड़ हुई है और हमारे जवानों को बड़ी सफलता मिली है और हमारी सरकार नक्सलवाद को खत्म करने के लिए काम कर रही है। नक्सलवाद एक कैंसर की तरह है और हम इसे समूल नष्ट करने में सफल होंगे और हम PM और गृहमंत्री के संकल्प को पूरा करेंगे। मैं हमारे सुरक्षा बल के जवानों के साहस को नमन करता हूं और उनकी प्रशंसा करता हूं। डिप्टी CM विजय शर्मा ने कहा कि दो दिनों के ऑपरेशन में कई नक्सली मारे गए हैं और खास बात ये है कि सीसी मेंबर जयराम ओडिशा कैडर के थे, वो छत्तीसगढ़ में मारे गए। नक्सली ऑपरेशन के इतिहास में यह अब तक की पहली घटना और बहुत बड़ी घटना है। (CM Sai on Naxalism)

2026 तक देश को नक्सल मुक्त करेंगे: साव

उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर उसके सिर पर करोड़ से ज्यादा का इनाम उस पर था इसलिए पुलिस को बहुत बड़ी सफलता मिली है। इसमें कई हथियार भी बरामद हुए हैं। डिप्टी CM अरुण साव ने कहा PM मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जिस प्रकार से घोषणा की है कि 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सल मुक्त करेंगे। उस दिशा में छत्तीसगढ़ में हमारे सुरक्षाबल के जवान लगातार अपने बहादुरी का प्रदर्शन कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त करने के लिए लगातार सफलताएं मिल रही हैं। गरियाबंद में जो सफलता मिली है मैं उस सफलता के लिए सुरक्षाबलों बधाई देता हूं। देश और राज्य के विकास के लिए नक्सलवाद का खात्मा जरूरी है और इस दिशा में ठोस काम हो रहे हैं। (CM Sai on Naxalism)

Back to top button
error: Content is protected !!