Google Analytics —— Meta Pixel

हमारे देश की बुनियाद हमारी सनातन परंपराओं में है: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

CM Sai on Sanatan: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गरियाबंद के गांधी मैदान में आयोजित राष्ट्र जागरण 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में अपनी पत्नी कौशल्या देवी साय के साथ शामिल हुए। वहीं जिले के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल, महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी, राजिम विधायक रोहित साहू ने की शिरकत की। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए CM साय ने कहा कि भारत की सनातन परंपरा एक उदार परंपरा है, जो सबको साथ लेकर चलने में विश्वास करती है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सनातन परंपराओं और संस्कारों से हम सभी को जोड़ने के लिए कई अभिनव प्रयास कर रहे हैं। पिछले साल ही अयोध्या धाम में बने भव्य राम मंदिर में प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीरामलला प्राण-प्रतिष्ठा की। आज देश-दुनिया से बड़ी संख्या में लोग श्रीरामलला के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। हमारी सरकार श्रीरामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना के जरिए भगवान श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ के लोगों को श्रीरामलला के दर्शन करा रही है।

यह भी पढ़ें:- आज जांजगीर-चांपा और महासमुंद जिले के दौरे पर रहेंगे CM विष्णुदेव साय, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

CM साय ने कहा कि अब तक छत्तीसगढ़ से 20 हजार से ज्यादा लोगों ने योजना का लाभ उठाते हुए श्रीरामलला का दर्शन किया है। हमने राज्य की संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए राजिम मेले का आयोजन फिर उसके व्यापक स्वरूप में राजिम कुंभ कल्प के रूप में शुरू किया है। उन्होंने कहा कि यह हमारे देश की सभ्यता है कि हम स्त्री को देवी का स्वरूप मानते हैं। हमारी सरकार ने देवी स्वरूप माताओं-बहनों के लिए महतारी वंदन योजना लागू कर उन्हें सम्मान देने का कार्य किया है। CM ने कहा कि यह बेहद खुशी की बात है कि गायत्री परिवार के सदस्यों ने वेदमाता गायत्री के 108 कुण्डीय महायज्ञ का भव्य आयोजन किया है और गायत्री महायज्ञ के माध्यम से समाज को धर्म, सद्कर्म से जोड़ने और सद्भाव बढ़ाने का प्रयास किया है। (CM Sai on Sanatan)

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गायत्री परिवार के सदस्यों ने देश को मजबूती प्रदान करने का कार्य किया है, क्योंकि कोई भी देश तभी मजबूत हो सकता है, जब उसकी बुनियाद मजबूत हो। हमारे देश की बुनियाद हमारी सनातन परम्पराओं में है। उन्होंने बताया कि हमारा परिवार कई दशकों से गायत्री परिवार के साथ जुड़ा हुआ है। गायत्री परिवार के सदस्य धर्म जागरण का कार्य कर रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश माता कौशिल्या की धरती है और भगवान श्रीराम का ननिहाल है। गायत्री महामंत्र वेदों का और हमारी सनातन परम्परा का सबसे महत्वपूर्ण मंत्र है। यह हमें सन्मार्ग की ओर चलने की प्रेरणा देता है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार के उप कुलाधिपति डॉ. चिन्मय पंड्या ने कहा कि मनुष्य को जीवन एक स्वर्णिम अवसर के रूप में मिला है, जिसे अच्छे उद्देश्य में लगाना चाहिए। गायत्री परिवार इंसान के अंदर देवत्व की भावना को जगाने वाला परिवार है। यज्ञ हमें श्रेष्ठ कर्म की ओर प्रेरित करता है। उन्होंने गायत्री परिवार के सदस्यों को आह्वान किया कि वे समाज से नशे की बुराई को दूर करने के लिए लगातार प्रयास करें। (CM Sai on Sanatan)

Back to top button
error: Content is protected !!