आज जांजगीर-चांपा और महासमुंद जिले के दौरे पर रहेंगे CM विष्णुदेव साय, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
CM Sai Tour Program: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज यानी 6 जनवरी को जांजगीर-चांपा और महासमुंद जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री साय निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक रायपुर पुलिस ग्राउंड मैदान से हेलीकॉप्टर के जरिए रवाना होकर जांजगीर-चांपा जिले के खोखरा भांठा पहुंचेंगे, जहां वे खोखरा में स्पोर्टस कॉम्पलेक्स और कचहरी चौक में हसदेव क्रेटर्स हब का लोकार्पण करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री कार से हाई स्कूल ग्राउंड जांजगीर जाएंगे और वहां विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
यह भी पढ़ें:- कांग्रेस में अगर हिम्मत है तो अगला चुनाव एज़ाज़ ढेबर के कार्यो पर लड़ कर दिखाए : भाजपा
मुख्यमंत्री साय दोपहर 2.30 बजे पुलिस लाइन हेलीपेड खोखरा भांठा से हेलीकॉप्टर के जरिए रवाना होकर 3.15 बजे महासमुंद जिले के मचेवा गांव पहुंचेंगे। इसके बाद कार से स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय प्रांगण जाएंगे। मुख्यमंत्री वहां विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद शाम 4.50 बजे रायपुर लौट आएंगे। मुख्यमंत्री साय जांजगीर-चांपा जिले को 183 करोड़ 41 लाख रुपए की लागत वाले 285 विकास कार्यों की सौगात देंगे, जिसमें 118 करोड़ 39 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले 112 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और 65 करोड़ 2 लाख रुपए की लागत से निर्मित 173 कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं। (CM Sai Tour Program)
173 कार्यों का लोकार्पण
मुख्यमंत्री हाई स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में 65.02 करोड़ की लागत के 173 कार्यों का लोकार्पण करेंगे, जिसमें लोक निर्माण विभाग के 28.17 करोड़ रुपए की लागत वाले 21 कार्य, सीजीएमएससी के 7.56 करोड़ रुपए की लागत वाले 8 कार्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के 19.41 करोड़ रुपए की लागत से 114 कार्य, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क के 2.86 करोड़ रुपए की लागत से 8 कार्य, गृह निर्माण मण्डल के 1.19 करोड़ रुपए की लागत से 2 कार्य, जनपद पंचायत नवागढ में 2.32 करोड़ रुपए की लागत वाले 8 कार्य, नगर पालिका परिषद अकलतरा 47 लाख रुपए की लागत से 1 कार्य, जनपद पंचायत बम्हनीडीह 62 लाख रुपए की लागत से 2 कार्य और जनपद पंचायत पामगढ़ में एक करोड़ रुपए की लागत वाले 4 कार्य का लोकार्पण किया जाएगा। (CM Sai Tour Program)
112 कार्यों का भूमिपूजन
जनपद पंचायत अकलतरा 68 लाख रुपए की लागत से 2 कार्य, जनपद पंचायत बलौदा में 60 लाख रुपए की लागत से 2 कार्य और कृषि उपज मंडी समिति चांपा में 13 लाख रुपए की लागत से 1 कार्य का लोकार्पण किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 118.39 करोड़ की लागत के 112 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे, जिसमें लोक निर्माण विभाग जल संसाधन संभाग जांजगीर, नगर पंचायत राहौद, सीजीएमएससी, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, गृह निर्माण मंडल, जनपद पंचायत नवागढ, नगर पालिका परिषद चांपा, नगर पालिका परिषद अकलतरा, नगर पंचायत पामगढ़, जनपद पंचायत बलौदा, जनपद पंचायत बम्हनीडीह, जनपद पंचायत पामगढ़, नगर पंचायत नरियरा में, जनपद पंचायत अकलतरा, नगर पंचायत सारागांव, कृषि उपज मंडी समिति अकलतरा, महिला एवं बाल विकास और कृषि उपज मंडी चांपा समिति के कार्य शामिल हैं। (CM Sai Tour Program)



