Google Analytics —— Meta Pixel

खेल अधोसंरचना को मिशन मोड में विकसित कर रही सरकार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

CM Sai on Sports: छत्तीसगढ़ पुलिस की ओर से दुर्ग में आयोजित 14वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2025-26 का 27 फरवरी को समापन हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। इस दौरान CM साय ने अलग-अलग राज्यों और केंद्रीय बलों से आए खिलाड़ियों, कोच, अधिकारियों का स्वागत करते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पुलिस जवान कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने के साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, जो उनके अनुशासन और समर्पण का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि तीरंदाजी छत्तीसगढ़ के जनजातीय क्षेत्र की विशिष्ट पहचान रही है और राज्य सरकार खेल अधोसंरचना को मिशन मोड में विकसित कर रही है।

यह भी पढ़ें:- होली से पहले किसानों को बड़ी सौगात, आज धान खरीदी की अंतर की राशि जारी करेंगे मुख्यमंत्री साय

CM साय ने कहा कि जशपुर में आर्चरी एकेडमी और नवा रायपुर में राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों से अनुशासन, स्वास्थ्य और आत्मविश्वास बढ़ता है और युवाओं के लिए कैरियर के नए अवसर भी बनते हैं। राज्य सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए ओलंपिक पदक विजेताओं को आकर्षक प्रोत्साहन राशि प्रदान कर रही है। उन्होंने युवाओं से खेलों से जुड़ने और अभिभावकों से बच्चों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने छत्तीसगढ़ की जनजातीय परंपराओं और धनुर्विद्या की समृद्ध विरासत का उल्लेख किया।

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छह टीमों सीआईएसएफ, राजस्थान, सीआरपीएफ, उत्तर प्रदेश, बीएसएफ और आईटीबीपी को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही प्रतियोगिता के औपचारिक समापन की घोषणा की। इस अवसर पर अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाडा,  पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम समेत जनप्रतिनिधि और पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। बता दें कि प्रतियोगिता की शुरुआत 24 फरवरी को हुई थी, जिसमें देशभर के खिलाड़ी जुटे। प्रतियोगिता का उद्घाटन डिप्टी CM और गृहमंत्री विजय शर्मा ने किया था। (CM Sai on Sports)

Back to top button
error: Content is protected !!