जन्मदिन पर श्री जगन्नाथ मंदिर में CM साय की पूजा, प्रदेशवासियों के लिए मांगी खुशहाली
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने 62वें जन्मदिवस के अवसर पर जशपुर जिले के दोकड़ा स्थित प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर, दोकड़ा में पहुंचकर भगवान श्री जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की।
यह भी पढ़े :- CM विष्णुदेव साय का 62वां जन्मदिन आज, PM मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत कई राष्ट्रीय नेताओं ने दी बधाई
इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना
मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर की परिक्रमा कर भगवान से आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों के सुख, स्वास्थ्य और कल्याण की कामना की। उन्होंने राज्य में शांति, खुशहाली और निरंतर विकास के लिए विशेष प्रार्थना करते हुए कहा कि जनकल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
बड़ी संख्या में पहुंचे जनप्रतिनिधि व ग्रामीण
कार्यक्रम में विधायक गोमती साय, कमिश्नर नरेंद्र दुग्गा, आईजी दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास तथा एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।



