आज और कल रायगढ़ दौरे पर रहेंगे CM विष्णुदेव साय, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
CM Sai Raigarh Tour: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 7 और 8 सितंबर यानी आज और कल रायगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री साय आज दोपहर 2.15 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे, जो दोपहर 3.15 बजे रायगढ़ के शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम पहुंचेंगे। CM साय दोपहर 3.30 से 4.15 बजे तक शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय गढ़उमरिया के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सर्किट हाऊस रायगढ़ पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री शाम 5.30 बजे से रामलीला मैदान में आयोजित चक्रधर समारोह-2024 के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं रात 8.35 बजे नटवर स्कूल मैदान में आयोजित महाराष्ट्र मंडल के 85वें सार्वजनिक गणेशोत्सव में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम रायगढ़ में करेंगे।
यह भी पढ़ें:- Agni-4 Missile : भारत ने बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण किया, चीन और पाकिस्तान के छूटेंगे पसीने
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 8 सितंबर को सुबह 10.35 बजे हेलीकॉप्टर से ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी हेलीपैड जाएंगे और वहां से पूंजीपथरा स्थित बंजारी माई धाम में पूजा और मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय 11.40 बजे थाना परिसर पूंजीपथरा में आयोजित ‘एक पेड़ मां के नाम‘ कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय दोपहर 12.30 बजे ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी हेलीपेड से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर दोपहर 1.30 बजे रायपुर लौट आएंगे। मुख्यमंत्री साय 8 सितंबर को राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में शाम 4 से 5 बजे तक अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस समारोह और उल्लास मेला में शामिल होंगे। (CM Sai Raigarh Tour)
10 दिनों तक चलेगा चक्रधर समारोह
बता दें कि रामलीला मैदान में आयोजित 39वें चक्रधर समारोह से 10 दिनों तक कला और संस्कृति की नगरी रायगढ़ सांस्कृतिक रस में सराबोर रहेगी। देश के ख्यातिनाम कलाकार कार्यक्रम देने रायगढ़ पहुंचेंगे। पहले दिन प्रख्यात अभिनेत्री और शास्त्रीय नृत्यांगना पद्मश्री हेमा मालिनी प्रसिद्ध राधा रास बिहारी का मंचन करेंगी। चक्रधर समारोह के 10 दिवसीय आयोजन में स्थानीय कलाकारों से लेकर राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों के कुल 62 इवेंट आयोजित हैं, जिसमें नृत्य और वादन की विभिन्न विधाओं के साथ गायन और कवि सम्मेलन के कार्यक्रम शामिल हैं। (CM Sai Raigarh Tour)



