Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में अब डबल इंजन की सरकार में तेजी से होगा विकास: CM साय

CM Sai Returned Raipur: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली से रायपुर लौट चुके हैं। उन्होंने वापस रायपुर पहुंचने पर एयरपोर्ट में मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली में हमने राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से सौजन्य भेंट की। उन्होंने समृद्ध और भयमुक्त छत्तीसगढ़ बनाने में हमें पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया है। CM साय ने कहा कि दिल्ली में राष्ट्रीय और केंद्रीय नेताओं का आशीर्वाद मिला। छत्तीसगढ़ में अब डबल इंजन की सरकार में तेजी से विकास होगा। विकास के लिए संसाधन की कोई कमी नहीं होगी। समृद्ध, खुशहाल और भय मुक्त छत्तीसगढ़ बनेगा।

यह भी पढ़ें:- खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ को किया सस्पेंड, एडहॉक कमेटी बनाने के निर्देश

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नक्सलवाद को लेकर भी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से बात हुई। उन्होंने आश्वासन दिया है कि हर संभव मदद करेंगे और मजबूती से लड़ाई लड़ेंगे। वहीं उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात पर कहा कि सरकार गठन के बाद पहली बार दिल्ली जाना हुआ। प्रधानमंत्री समेत केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात हुई। मुलाकात के दौरान प्रदेश से संबंधित कई विषयों पर चर्चा हुई। केंद्र के सहयोग से छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए काम करेंगे। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभाग के बंटवारे पर साव ने कहा कि मंत्रिमंडल का गठन और विभाग निर्धारित करना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। (CM Sai Returned Raipur)

उन्होंने कहा कि मंत्रियों के विभाग का आवंटन जल्दी हो जाएगा। कांग्रेस में प्रभारी बदले जाने पर डिप्टी CM अरुण साव ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे प्रदेश में कांग्रेस अप्रासंगिक हो रही है। मोदी विरोध के उत्साह में देश का विरोध करने में विपक्षी दल नहीं चूक रहे हैं। विपक्ष देश के हितों को विपरीत काम कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव में जनता कड़ी सबक सिखाने वाली है। नरेंद्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे। आज कांग्रेस में भगदड़ की स्थिति है। प्रभारी बदलने से कोई लाभ नहीं होगा। 11 सीटें बीजेपी जीतेगी। लोकसभा चुनाव के लिए पदाधिकारियों को मिले टारगेट पर साव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में वोट प्रतिशत और सीटों के हिसाब से बीजेपी को ऐतिहासिक जीत मिली है। अब जनता की इच्छा की पूर्ति के लिए ताकत से काम करेंगे। (CM Sai Returned Raipur)

Back to top button
error: Content is protected !!