छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए प्रभारी पर मंत्री बृजमोहन का तंज, कहा- पायलट कब उड़ा देगा कोई भरोसा नहीं…

Minister Brijmohan on Pilot: छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद कई राज्यों में संगठनात्मक बदलाव किए गए हैं। छत्तीसगढ़ में भी प्रभारी बदले गए हैं। कुमारी सैलजा की जगह सचिन पायलट को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसे लेकर PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि सचिन पायलट युवा नेता, मेहनती और अनुभवी है। उसका फायदा छत्तीसगढ़ को मिलेगा। युवाओं में अच्छा संदेश जाएगा। वहीं छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए प्रभारी सचिन पायलट को लेकर कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि  पायलट कब डुबो देगा और कब उड़ा देगा इसका कोई भरोसा नहीं है। उन्होंने राजस्थान में नैया डुबो दी। अब छत्तीसगढ़ की बारी है।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में अब डबल इंजन की सरकार में तेजी से होगा विकास: CM साय

मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि अयोध्या में मंदिर बन गया है। 22 जनवरी को रामलला विराजेंगे। प्राण-प्रतिष्ठा होगी, उस दिन कांग्रेस का सफाया हो जाएगा। इधर, BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश की सभी 11 सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट कोई चुनौती नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष ने बस्तर में धर्मांतरण रोकने के लिए कदम उठाने की बात कही। साथ ही कहा कि भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का काम करेंगे। (Minister Brijmohan on Pilot)

 

कांग्रेस में प्रभारी बदले जाने पर डिप्टी CM अरुण साव ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे प्रदेश में कांग्रेस अप्रासंगिक हो रही है। मोदी विरोध के उत्साह में देश का विरोध करने में विपक्षी दल नहीं चूक रहे हैं। विपक्ष देश के हितों को विपरीत काम कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव में जनता कड़ी सबक सिखाने वाली है। नरेंद्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे। आज कांग्रेस में भगदड़ की स्थिति है। प्रभारी बदलने से कोई लाभ नहीं होगा। 11 सीटें बीजेपी जीतेगी। लोकसभा चुनाव के लिए पदाधिकारियों को मिले टारगेट पर साव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में वोट प्रतिशत और सीटों के हिसाब से बीजेपी को ऐतिहासिक जीत मिली है। अब जनता की इच्छा की पूर्ति के लिए ताकत से काम करेंगे। (Minister Brijmohan on Pilot)

Related Articles

Back to top button