आज सक्ती जिले के दौरे पर रहेंगे CM विष्णुदेव साय, महानदी महाआरती महोत्सव में होंगे शामिल
CM Sai Sakthi Tour: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज यानी 12 नवंबर को सक्ती जिले के सुप्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल चंद्रपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री शाम 4.20 बजे पुलिस मुख्यालय हेलीपेड नवा रायपुर से रवाना होकर शाम 5 बजे खेल मैदान नगर पंचायत चंद्रपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री शाम 6 बजे से 7.30 बजे तक मां चंद्रहासिनी देवी मंदिर में दर्शन और पूजन करेंगे। इसके बाद दरहाघाट में मां महानंदा चित्रोत्पला गंगा महानदी महाआरती महोत्सव 2024 में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय 7.30 बजे कार से रायगढ़ के लिए रवाना होंगे, जहां वे रात 8 बजे रायगढ़ पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।
यह भी पढ़ें:- जशपुर बना एडवेंचर पर्यटन का मुख्य आकर्षण, देश में बनाई एक नई पहचान
छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर को राज्य की राजधानी रायपुर समेत सभी जिला मुख्यालयों में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि होंगे। जिला मुख्यालयों में मंत्रीगण, सांसद और विधायक मुख्य अतिथि होंगे। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से राज्य के सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी किए हैं कि जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति विभाग के निर्देशों के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें। (CM Sai Sakthi Tour)
सरगुजा में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े होंगी मुख्य अतिथि
जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बिलासपुर में तोखन साहू, राज्य मंत्री भारत सरकार मुख्य अतिथि होंगे। इसी तरह से मुंगेली में डिप्टी CM अरुण साव, राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सूरजपुर में मंत्री दयालदास बघेल, बस्तर में मंत्री केदार कश्यप और कोरबा में मंत्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि होंगे। इसी तरह मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, सरगुजा में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, धमतरी में मंत्री टंकराम वर्मा, बलौदाबाजार में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, दुर्ग में सांसद विजय बघेल, कबीरधाम में सांसद संतोष पांडेय और बलरामपुर में सांसद चिंतामणी महाराज मुख्य अतिथि होंगे। (CM Sai Sakthi Tour)
सुकमा में विधायक चैतराम अटामी होंगे मुख्य अतिथि
महासमुंद में सांसद रूपकुमारी चौधरी, जशपुर में सांसद राधेश्याम राठिया, जांजगीर-चांपा में सांसद कमलेश जांगड़े, बीजापुर में सांसद महेश कश्यप, बालोद में सांसद भोजराज नाग, रायगढ़ में सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में विधायक पुन्नूलाल मोहले, सक्ती में विधायक अमर अग्रवाल, कांकेर में विधायक लता उसेंडी और मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी में विधायक विक्रम उसेंडी मुख्य अतिथि होंगे। दंतेवाड़ा जिले में विधायक किरण देव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, बेमेतरा में विधायक गजेंद्र यादव, कोरिया में विधायक गोमती साय सिंह, गरियाबंद में विधायक गुरू खुशवंत साहेब, कोंडागांव में विधायक ललित चंद्राकर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची, नारायणपुर में विधायक नीलकंठ टेकाम और सुकमा में विधायक चैतराम अटामी मुख्य अतिथि होंगे। (CM Sai Sakthi Tour)



