Google Analytics —— Meta Pixel

जशपुर बना एडवेंचर पर्यटन का मुख्य आकर्षण, देश में बनाई एक नई पहचान

Jashpur Adventure Tourism: जशप्योर और पहाड़ी बकरा एडवेंचर की ओर से हाल ही में आयोजित एक बाइक ट्रिप ने पूरे देशभर के राइडर्स को आकर्षित किया। देशभर से आए इन साहसी बाइकर्स ने जशपुर की घुमावदार सड़कों, कठिन ट्रेल्स और हरे-भरे जंगलों का रोमांचक अनुभव लिया। इन राइडर्स को हिमालय राज्य जैसे लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कठिन रास्तों पर बाइकिंग का अनुभव प्राप्त है, जिन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य की अनछुई प्राकृतिक सुंदरता को एक नए नजरिए से देखा। जशपुर का अनोखा प्राकृतिक आकर्षण जैसे रानी दह जलप्रपात, सारुडीह चाय बागान, किनकेल पाठ, चुरी और मक्करभज्जा जलप्रपात और यहां के जनजातीय संस्कृति समेत खाद्य उत्पाद उनके लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने।

यह भी पढ़ें:- काम में लापरवाही बरतना पड़ा भारी, कटघोरा वनमंडल के रेंजर देवदत्त खांडे निलंबित

देशदेखा क्लाइंबिंग सेक्टर में रॉक क्लाइम्बिंग और कैंपिंग समेत पंड्रापाठ में स्टार गेजिंग का रोमांचक अनुभव भी उनके लिए खास था। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार ने पर्यटन को प्रोत्साहित करने और स्थानीय लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए पिछले साल से व्यापक प्रयास शुरू किए गए हैं। मुख्यमंत्री साय ने जशपुर की प्राकृतिक संपदा और रोमांचक गतिविधियों की संभावनाओं को देखते हुए इसे साहसिक खेलों के एक नए केंद्र के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा है। उनके कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी नीतियों के कारण, यह क्षेत्र अब न सिर्फ राज्य में बल्कि पूरे देश में एक प्रमुख साहसिक पर्यटन स्थल के रूप में प्रसिद्ध हो रहा है। (Jashpur Adventure Tourism)

साहसिक खेल और पर्यटन केवल मनोरंजन के साधन नहीं है, बल्कि ये स्थानीय युवाओं के रोजगार का एक प्रमुख स्रोत भी बन सकते हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में स्थानीय युवाओं और जनजातीय लोगो को एडवेंचर खेलों की बारीकियों में अंतराष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षित किया जा चुका है। जशपुर के ‘देशदेखा क्लाइंबिंग सेक्टर’ में स्थानीय गाइडों की मदद से रॉक क्लाइम्बिंग का आयोजन हुआ, जो अब देशभर में एडवेंचर खेलों के शौकीनों के बीच चर्चा में है। इस यात्रा के दौरान एक विशेष स्टार गेजिंग सत्र का भी आयोजन किया गया था, जिसमें प्रतिभागियों ने खुली रात के आकाश में खगोलीय पिंडों को देखा और एस्ट्रोलॉजी के बारे में जाना। (Jashpur Adventure Tourism)

जशपुर का यह हिस्सा अब राष्ट्रीय स्तर पर स्टार गेजिंग के लिए उपयुक्त स्थान के रूप में देखा जा रहा है, जो पर्यटकों को एक विशेष और अनोखा अनुभव देने की क्षमता रखता है। बाइकर्स ने यहां के स्थानीय आदिवासी खान-पान और संस्कृति का भी आनंद लिया। जशप्योर द्वारा बनाs गए महुआ और मिलेट के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद और आदिवासी घरों का दौरा कर उनके रहन-सहन समेत सांस्कृतिक धरोहर के बारे में जानना, उनके लिए यादगार अनुभव रहा। अंतराष्ट्रीय पर्वतारोहण गाइड, एक्सट्रीम एडवेंचर स्पोर्ट ट्रेनर और जिला एडवेंचर टूरिज्म के सलाहकार के स्वप्निल राचेलवार ने कहा की यह क्षेत्र विविध संभावनाओं से परिपूर्ण है। (Jashpur Adventure Tourism)

एक नया केंद्र बनकर उभरा

यहां के स्थानीय और जनजातीय लोग ऐसे खेलों में प्राकृतिक-मानसिक रूप से सशक्त होते हैं। उचित मार्गदर्शन पाकर यहां से कई अन्तराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी और पेशेवर गाइड उभर कर बहार आ सकते हैं। जिला प्रशासन और राज्य सरकार की इसी क्रमबद्ध पहल ने यह भी सुनिश्चित किया कि इस क्षेत्र का विकास पर्यावरण संरक्षण और आदिवासी संस्कृति के सम्मान के साथ हो। उनका सपना है कि जशपुर साहसिक खेलों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरे और इसके माध्यम से स्थानीय समुदाय को सशक्त बनाया जाए। जशपुर अब एडवेंचर खेलों का छत्तीसगढ़ में एक नया केंद्र बनकर उभर चुका है। यह न सिर्फ केंद्रीय भारत बल्कि पूरा राष्ट्र में एडवेंचर खेलों का हॉटस्पॉट बनने की ओर अग्रसर है, जहां पर्यटक एक अलग और अनोखा अनुभव पा सकते हैं। (Jashpur Adventure Tourism)

Back to top button
error: Content is protected !!