CM विष्णुदेव साय ने मंत्रालय में किया कार्यभार ग्रहण, घर लौटने पर मां, पत्नी समेत परिजनों ने किया स्वागत

CM Sai Took Charge: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने शपथ ग्रहण के बाद मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर में अपना कार्यभार ग्रहण किया। मुख्यमंत्री साय के कार्यभार ग्रहण के बाद राजधानी रायपुर के विधायक कॉलोनी स्थित अपने आवास पहुंचने पर उनकी मां, पत्नी समेत परिजनों ने आरती उतार कर उनका स्वागत किया।

यह भी पढ़ें:- CG CM Oath Ceremony : छत्‍तीसगढ़ में अब ‘साय ‘ राज, अरुण साव-विजय शर्मा ने डिप्टी CM पद की शपथ ली, पीएम मोदी रहे मौजूद

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंत्रालय महानदी भवन स्थित अपने कक्ष में कार्यभार ग्रहण करने के बाद उप मुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा को लेकर मंत्रालय में उप मुख्यमंत्रियों के कक्ष में पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री साय की उपस्थिति में उप मुख्यमंत्री साव और शर्मा ने अपना कार्यभार संभाला। मुख्यमंत्री ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। (CM Sai Took Charge)

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित केन्द्रीय मंत्रियों, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों, वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, सांसदों विधायकगणों और पूरे प्रदेश से बड़ी संख्या में पहुंचे आमजनों के प्रति आभार प्रकट किया। (CM Sai Took Charge)

मुख्यमंत्री साय मंत्रालय में कार्यभार ग्रहण करने के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री, केन्द्रीय गृह मंत्री सहित वरिष्ठजनों और हजारों की संख्या में प्रदेश से आए लोगों ने शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। उन्होंने प्रदेशवासियों और सभी मतदाताओं के प्रति आभार प्रकट किया। (CM Sai Took Charge)

इस दौरान उन्होंने बताया कि नई सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक 14 दिसम्बर को आयोजित होगी। इसके बाद मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और सचिवों के साथ परिचयात्मक बैठक होगी, साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि शपथ ग्रहण करने के बाद आज मंत्रालय में विधिवत पूजा-अर्चना करने के बाद काम-काज शुरू किया। (CM Sai Took Charge)

Related Articles

Back to top button