Google Analytics —— Meta Pixel

CG CM Oath Ceremony : छत्‍तीसगढ़ में अब ‘साय ‘ राज, अरुण साव-विजय शर्मा ने डिप्टी CM पद की शपथ ली, पीएम मोदी रहे मौजूद

CG CM Oath Ceremony : साइंस कॉलेज मैदान में विष्णु देव साय ने सीएम पद की शपथ ली। इस दौरान पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, नितिन गडकरी, सीएम योगी , मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।

इसके अलावा यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा सरमा, महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत तमाम बीजेपी नेता मौजूद रहे। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव भी समारोह में शामिल हुए।

यह भी पढ़े :- नारायणपुर में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, एक घायल

सीएम पद की शपथ लेने के ​बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंत्रालय जाएंगे। आशंका जताई जा रही है कि विष्णुदेव साय मंत्रालय में कुछ बड़ा ऐलान कर सकते हैं। विष्णुदेव साय के आगमन पर मंत्रालय में तैयारियां शुरू हो गई है। (CG CM Oath Ceremony)

अरुण साव ने कहा, ‘छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा पर भरोसा दिखाया है. जिस प्रकार से पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिली है, शपथ ग्रहण समारोह भी ऐतिहासिक होने वाला है.’ भाजपा ने रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और छत्तीसगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष के रूप में काम कर चुके आदिवासी नेता विष्‍णुदेव साय (59) को नए मुख्यमंत्री के रूप में चुना. नई कैबिनेट में किसे शामिल किया जाएगा और क्या राज्य में दो उप मुख्यमंत्री होंगे, इन अटकलों के बीच साव ने कहा, ‘शपथ लेने वाले नेताओं की संख्या के बारे में समय आने पर जानकारी मिल जाएगी.’ (CG CM Oath Ceremony)

देखें LIVE

Back to top button
error: Content is protected !!