Google Analytics —— Meta Pixel

कांग्रेस नेता सुरेश अग्रवाल ने की आत्महत्या, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के थे करीबी

Congress Leader Suicide : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने सुरेश अग्रवाल ने आत्महत्या कर ली है। सुरेश अग्रवाल छग उपभोक्ता परिषद के सदस्य भी थे।

बताया जा रहा है कि सुरेश अग्रवाल पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह भगत के करीबी भी थे। सुरेश अग्रवाल की मौत की खबर के बाद पूर्व मंत्री अमरजीत भगत अस्पताल पहुंचे और शोकाकुल परिवारजनों से मुलाकात की और परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया।

यह भी पढ़े :- नारायणपुर में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, एक घायल

अंबिकापुर के सदर रोड से लगे जूना गद्दी रोड निवासी सुरेश अग्रवाल (64) कांग्रेस से जुड़े हुए थे। बीच – बीच में भोर में पैदल टहलने के लिए वे घर से निकलते थे। बुधवार सुबह भी वे उठे। पत्नी को बोला कि वे मार्निंग वाक पर जा रहे है। सुबह परिवार के दूसरे सदस्य उठे तो देखा कि सुरेश अग्रवाल नहीं है।

Back to top button
error: Content is protected !!