Google Analytics —— Meta Pixel

Mukesh Chandrakar Murder Case : पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या पर सीएम साय का कड़ा रुख, मुख्य आरोपी के साम्राज्य पर चला बुलडोजर, पढ़े पूरी खबर

Mukesh Chandrakar Murder Case : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की निर्मम हत्या को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार के निर्देश पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाकर कड़ा संदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और कानून का राज कायम रखने के लिए ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़े :- Army Vehicle Accident : सेना का ट्रक खाई में गिरा, 4 जवानों की मौत, 2 गंभीर

दरअसल, पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या का मुख्य आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर है। वहीं अब इस मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के अवैध कब्जे पर बुल्डोजर चलाया है। आरोपी ठेकेदार ने गंगालूर मार्ग पर कंस्ट्रक्शन के नाम पर 5 एकड़ भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा था। मौके पर वन विभाग के अफसर समेत SDM और राजस्व अमला मौजूद हैं।

यह भी पढ़े :- Mukesh Murder Case: सियासत शुरू, सरकार को घेर रही कांग्रेस तो BJP ने दिया जवाब, कहा -कॉन्ट्रैक्टर है या कांग्रेसी कॉन्ट्रैक्ट किलर?

सेप्टिक टैंक में मिला था शव

शुक्रवार को बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर (Mukesh Chandrakar) की हत्या कर दी गई। शुक्रवार (3 जनवरी) को उनका शव ठेकेदार के सेफ्टिक टैंक में मिला था। मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी से गायब थे। परिजनों और पत्रकारों ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करवाई थी। उन्होंने ठेकेदार के भ्रष्टाचार को उजागर किया था, जिसके बाद उस पर कार्रवाई हुई थी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था।

तीन आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर की तलाश कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक वह भी जल्द ही हिरासत में होगा। बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। अधिकारियों के अनुसार पुलिस को संदेह है कि यह हत्या जिले में सड़क निर्माण कार्य में ‘‘अनियमितताओं’’ की एक हालिया खबर से जुड़ी है जिसे मुकेश ने कवर किया था और सुरेश चंद्राकर उसी निर्माण कार्य में शामिल बताया जाता है। (Mukesh Chandrakar Murder Case)

सीएम साय ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया है कि मुकेश चंद्राकर की नृशंस हत्या में शामिल किसी भी दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। राज्य सरकार ने दोषियों की गिरफ्तारी के लिए हर संभव कदम उठाए हैं और उन्हें सजा दिलाने के लिए पूरी ताकत से कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह जघन्य घटना बेहद दुखद और निंदनीय है। मैं मुकेश चंद्राकर के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और इस कठिन समय में उनके साथ खड़ा हूं। (Mukesh Chandrakar Murder Case)

प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया ने की कड़ी निंदा

बीजापुर में स्वतंत्र पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या को लेकर प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने गहरा दुख व्यक्त किया है. इस हत्याकांड को लेकर प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने एक प्रेस नोट भी जारी किया है. इस प्रेस नोट में कहा गया है कि हम मुकेश चंद्राकर की हत्या से सदमे मे हैं. हम इस हत्याकांड की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं और मांग करते हैं कि जल्द से जल्द आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए. दुख की इस घड़ी में हम पीड़ित परिवार के साथ खड़ें हैं. प्रेस क्लब ने प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया से इस घटना का संज्ञान लेने को कभी कहा है. क्लब ने राज्य सरकार से भी आरोपियों के खिलाफ जरूरी कार्रवाई करने की बात कही है।

Back to top button
error: Content is protected !!