एक दिन पूरी दुनिया पहनेगी भगवा, मुझे भगवा पहनाने पर गर्व है: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘मंथन-महाकुंभ एंड बियॉन्ड’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दुनिया मेरे बारे में कुछ भी सोचे, मैंने भगवा पहना है। मुझे इस पर गर्व है। एक दिन पूरी दुनिया भगवा पहनेगी। संभल एक सच्चाई है। मैं योगी हूं और हर पंत-संप्रदाय का सम्मान करता हूं, लेकिन कोई जबरन किसी जगह पर कब्जा करे और किसी की आस्था को खत्म करे, यह बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है। संभल एक तीर्थ रहा है, वहां 68 तीर्थ थे और हम अभी तक केवल 18 ही खोज पाए हैं। संभल में 56 साल बाद शिव मंदिर में जलाभिषेक किया गया। उन्होंने कहा कि विदेशी आक्रांताओं की प्रशंसा करना बंद करें, क्योंकि जब संभल जैसी सच्चाई सामने आएगी तो उनमें से कोई भी कहीं अपना चेहरा दिखाने लायक नहीं रहेगा। इस्लाम को उदय हुए सिर्फ 1400 साल हुए हैं, लेकिन मैं 3500 साल पुरानी बात कर रहा हूं, जब कहा गया था- संभल में कल्कि अवतार होगा। 

यह भी पढ़ें:- PM मोदी को मिला मॉरीशस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रीय दिवस समारोह में भी हुए शामिल

CM योगी ने कहा कि अगर कोई जबरन पूजा स्थल पर कब्जा करता है तो यह स्वीकार्य नहीं है। हाल ही में भारत में गणतंत्र दिवस पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने कहा था कि जब उनका डीएनए परीक्षण किया जाएगा तो यह भारत का होगा। जो लोग भारत के संसाधनों का उपयोग कर रहे हैं, उन्हें पहले अपना डीएनए जांचना चाहिए। बहता पानी और रमता जोगी, कभी अशुद्ध नहीं होता, वह तो चलायमान है, जिसने भारत की आस्था के साथ खिलवाड़ किया है, उसे डूबना ही पड़ा है। CM योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ को सनातन धर्म का सच्चा प्रतिनिधित्व बताते हुए कहा कि इससे दुनिया को देश की असली पहचान पता चलती है। महाकुंभ सनातन धर्म के सच्चे स्वरूप की एक झलक है। दुनिया ने इस झलक को बड़े आश्चर्य और जिज्ञासा के साथ देखा। उत्तर प्रदेश को देश और दुनिया के सामने अपना दृष्टिकोण प्रस्तुत करने का अवसर मिला और महाकुंभ के माध्यम से भारत की असली पहचान दुनिया के सामने आई। जो ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ है। 

अखिलेश यादव पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री योगी ने महाकुंभ के बारे में नकारात्मक टिप्पणी करने के लिए कांग्रेस की आलोचना की और कहा कि वे हर अच्छी पहल का विरोध करते हैं। वे हर अच्छे काम का विरोध करते हैं। इन सभी को अवसर मिले हैं। स्वतंत्र भारत का पहला कुंभ मेला 1954 में आयोजित किया गया था, जब कांग्रेस राज्य और केंद्र दोनों में सत्ता में थी। उस समय भ्रष्टाचार, अव्यवस्था और अराजकता का माहौल था। 1,000 से ज्यादा मौतें हुईं और उसके बाद हर कुंभ मेले में यही हुआ। यह किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने महाकुंभ की स्वच्छता पर सवाल उठाने के लिए समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो और लोकसभा सांसद अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा है।

मॉरीशस के प्रधानमंत्री को लेकर कही ये बात

उन्होंने कहा कि जो लोग नकारात्मक टिप्पणी कर रहे हैं, उन्होंने अपने समय में गंदगी, अव्यवस्था और अराजकता का माहौल पैदा किया था। CM योगी ने कहा कि जो लोग हमारे स्वच्छ महाकुंभ की आलोचना कर रहे हैं। 2013 में वास्तविकता क्या थी, जब मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रयागराज आए और संगम गए? उन्होंने गंदगी, अराजकता और कीचड़ देखा और डुबकी लगाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। उन्होंने आंखों में आंसू भरकर दूर से ही प्रणाम किया और चले गए। ऐसे दृश्य पहले भी कई बार देखे गए हैं, जो लोग अब नकारात्मक टिप्पणी कर रहे हैं, उन्होंने अपने समय में गंदगी, अव्यवस्था और अराजकता का माहौल पैदा किया था।

Back to top button
error: Content is protected !!