Google Analytics —— Meta Pixel

लातों के भूत बातों से कहां मानने वाले हैं…?, दंगाई डंडे से ही मानेंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

CM Yogi on Dangai: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वक्फ कानून के विरोध में पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा पर ममता सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने हरदोई में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि बंगाल जल रहा है, लेकिन राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ सपा और कांग्रेस भी चुप हैं। वह दंगाइयों को शांतिदूत कहती हैं। लातों के भूत बातों से कहां मानने वाले हैं?, दंगाई डंडे से ही मानेंगे, लेकिन धर्मनिरपेक्षता के नाम पर इन लोगों ने दंगाइयों को दंगे करने की पूरी छूट दे रखी है, जिसे बांग्लादेश पसंद है, वो बांग्लादेश चला जाए। पिछले एक हफ्ते से पूरा मुर्शिदाबाद जल रहा है, लेकिन सरकार मौन है। ऐसी अराजकता पर लगाम लगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं कोर्ट को धन्यवाद दूंगा, जिसने वहां के अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा के लिए कदम उठाया है।

यह भी पढ़ें:- सुप्रीम कोर्ट में वक्फ संशोधन एक्ट पर सुनवाई आज, चीफ जस्टिस की अगुवाई वाली 3 जजों की बेंच में लगा मामला

CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वक्फ की जमीनें वापस ली जाएंगी। इन पर अस्पताल, गरीबों के लिए मकान, स्कूल और विश्वविद्यालय बनेंगे। निवेश के लिए लैंड बैंक तैयार होगा, लेकिन किसी को जमीन पर कब्जा कर गुंडागर्दी करने की छूट नहीं मिलेगी। लोग इसी वजह से परेशान हैं, क्योंकि जमीन के नाम पर जो लूट मची थी, अब वह रुकने वाली है। सपा-कांग्रेस को परेशानी है कि अब गुर्गे खाली हो जाएंगे। इन लोगों को इसलिए परेशानी हो रही है, क्योंकि अब उनके गुर्गों को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। वो गुर्गे जो पहले जनता को लूटते थे, जो भस्मासुर पाल रखे थे, अब उन्हें डर है कि कहीं वही इन्हें न डसने लगें, जो अकूत संपत्ति इकट्ठा की गई थी, उस पर डकैती न पड़ जाए। इसलिए ये वक्फ के नाम पर जनता को गुमराह कर रहे हैं। (CM Yogi on Dangai)

गुमराह होने की जरूरत नहीं: CM योगी

उन्होंने कहा कि आंखों में धूल झोंक रहे हैं, लेकिन गुमराह होने की जरूरत नहीं है। हमें संविधान और बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्शों पर विश्वास रखना है और विकास की प्रक्रिया से जुड़ना है। पहले रोजगार का अभाव था, अव्यवस्था थी। हमने योजनाओं को आगे बढ़ाया है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। पहले लोगों को पलायन करना पड़ता था, लेकिन अब तस्वीर बदल चुकी है। 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में हर दूसरे-तीसरे दिन दंगे होते थे। इन दंगाइयों का इलाज केवल डंडा है, बिना डंडे के वे मानेंगे नहीं है। ये लोग भारत की धरती पर बोझ बने हुए हैं। मुर्शिदाबाद को लेकर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और TMC मौन हैं। वे धमकी पर धमकी दे रहे हैं और बांग्लादेश में जो हुआ उसका समर्थन कर रहे हैं। अगर उन्हें बांग्लादेश अच्छा लगता है तो वहीं चले जाएं। ऐसे लोग भारत की धरती पर बोझ बन चुके हैं। (CM Yogi on Dangai)

Back to top button
error: Content is protected !!