इन 7 देशों से मिलती है भारतीय सीमा, जानें देशों के नाम और बॉर्डर की लंबाई, इन राज्यों से होकर गुजरते हैं ये बॉर्डर

Indian Border : भारत और पाकिस्तान के बीच बॉर्डर पर अक्सर तनातनी देखने को मिलती है। इसके अलावा भारत और चीन के बीच के बॉर्डर के बारे में भी सब जानते ही हैं। पर क्या आप जानते हैं कि इसके अलावा और भी कई देश हैं, जिसके बॉर्डर भारत देश से लगे हुए हैं। भारत देश की सीमा 7 अलग-अलग देशों के साथ मिली हुई है। ये बॉर्डर ऐसे देशों के हैं जहां पर दो देशों के लोग बड़े आराम से रहते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं भारत से लगे कुछ ऐसे ही देशों के बॉर्डर के बारे में –

यह भी पढ़ें : इस कंपनी ने 2 हजार 700 कर्मचारियों को निकाला, आधी रात को मैसेज कर कहा- अब आने की जरूरत नहीं

Indian Border : भारत और बांग्लादेश की सीमा

बांग्लादेश भारत का पड़ोसी राज्य है। जिसके साथ भारत की सीमा लगी हुई है। भारत और बांग्लादेश की ये सीमा देश के 5 राज्यों से लगी हुई है। ये राज्य हैं असम, मेघालय, मिजोरम, पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा। भारत और बांग्लादेश की सीमा की कुल लंबाई 4,096 किमी है।

भारत और चीन की सीमा

चीन और भारत की सीमा के बारे में तो सभी लोगों को मालूम है। इस की सीमा को ‘लाइन ऑफ़ एक्चुअल कण्ट्रोल’ (LAC) कहा जाता है। यह सीमा भारत के लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश से लगी हुई है। चीन और भारत की सीमा की कुल लंबाई 3,488 किमी है।

भारत और पाकिस्तान की सीमा

भारत और पाकिस्तान के बीच की सीमा को रेडक्लिफ रेखा कहा जाता है। सरहद बना वह पश्चिमी भाग भारत-पाकिस्तान सीमा के रूप में जाना जाता है। इसकी सीमा गुजरात, राजस्थान, पंजाब, जम्मू कश्मीर और लद्दाख के साथ लगी हुई है। इस सीमा की कुल लंबाई 3,323 किमी है।

Indian Border : भारत और नेपाल की सीमा

भारत का एक पड़ोसी राज्य नेपाल भी है। जिसके साथ भारत 1,751 किमी की सीमा साझा करता है। नेपाल से लगने वाले भारत के राज्य हैं उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और उत्तराखंड।

भारत और म्यांमार की सीमा

म्यांमार एकमात्र दक्षिण-पूर्व एशियाई देश है जो पूर्वोत्तर भारत के साथ थल सीमा साझा करता है। म्यांमार भारत के अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम और मणिपुर राज्यों के साथ लगा हुआ है। यह देश भारत के साथ 1,643 किमी की सीमा साझा करता है।

यह भी पढ़ें : अब फोन करने वाले का नंबर के साथ दिखेगा फोटो, ये नियम लाने की तैयारी में सरकार

भारत और भूटान की सीमा

भारत-भूटान के बीच 699 किमी का बॉर्डर है। लेकिन इन दोनों देशों के बीच सिर्फ एक ही एंट्री प्वाइंट है। ये भारत के वेस्ट बंगाल के जयगांव से और साउथ-वेस्ट भूटान के फुंटशोलिंग से होकर जाता है। भूटान भारत के सिक्किम, असम, पश्चिम बंगाल, और अरुणाचल प्रदेश राज्य से लगा हुआ है।

Indian Border : भारत और अफगानिस्तान की सीमा

भारत अफगानिस्तान के साथ भी अपनी सीमा साझा करता है। भारत के लद्दाख से होकर अफगानिस्तान की सीमा गुजरती है। साथ ही भारत और अफगानिस्तान की सीमा की लंबाई केवल 106 किमी है।

Related Articles

Back to top button