Commonwealth Games 2022:भारत के लिए ‘सुनहरा’ रहा शुक्रवार, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीते 4 गोल्ड, एक सिल्वर समेत 6 मेडल

Commonwealth Games 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का 8वां दिन भारत के लिए ‘सुनहरा’ साबित हुआ। दरअसल, शुक्रवार को कुश्ती में भारत को कुल 6 पदक मिले। इसमें से 3 गोल्ड, एक सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। स्टार पहलवान बजरंग पूनिया ने पुरुषों के 65 KG फ्रीस्टाइल के फाइनल में कनाडा के लचलान मैकनील को 9-2 से मात दी है। इससे पहले उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के जॉर्ज रैम को 10-0 से हराया था। 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में भी बजरंग ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। वहीं 2014 में उन्होंने सिल्वर मेडल जीता था।

यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh Train Radd: त्योहारी सीजन के बीच रेलवे ने यात्रियों को दिया बड़ा झटका, 16 अगस्त तक 68 ट्रेनों को किया कैंसिल

बजरंग के बाद साक्षी मलिक ने 62 KG फ्रीस्टाइल के फाइनल में कनाडा की गोडिनेज गोंजालेज को मात दी। इसके साथ ही उन्होंने पहली बार गोल्ड अपने नाम किया है। साक्षी ने विपक्षी खिलाड़ी को चित (पिन) कर चार अंक हासिल किए और मुकाबला जीता। वह कॉमनवेल्थ 2014 में सिल्वर और 2018 में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी थीं। इसके बाद दीपक पूनिया ने 86 KG फ्रीस्टाइल में पाकिस्तान के मोहम्मद इनाम को 3-0 से हरा दिया। इससे पहले उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में कनाडा के मुरे को 3-1 से हराया था। वहीं क्वार्टर फाइनल में दीपक ने शेकू कससेगबामा को 10-0 से मात दी थी। इधर, अंशु मलिक ने महिलाओं के 57 KG की वेट कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता है। (Commonwealth Games 2022)

बता दें कि गोल्ड मेडल नाइजीरिया की ओडुनायो अदेकुओरोये ने अपने नाम किया। उन्होंने फाइनल में अंशु को 7-3 से हराया। इससे पहले अंशु ने सेमीफाइनल में श्रीलंका की नेथमी पोरुथोटागे को 1 मिनट 4 सेकेंड में 10-0 से हराया था। वहीं क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की इरेन सिमोनोडिस को 64 सेंकड में हराकर वो सेमीफाइनल में पहुंचीं थी। इधर, दिव्या काकरान और मोहित ग्रेवाल ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। दिव्या अपना ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला सिर्फ 30 सेकेंड में जीत गईं। उन्होंने टोंगा की लिली कॉकर को 2-0 से हराया। ये मैच दिव्या ने सिर्फ 30 सेकेंड में अपने नाम किया। वहीं भारतीय पहलवान मोहित ग्रेवाल ने 125 KG फ्रीस्टाइल में जमैका के एरॉन जॉनसन को 6-0 से हराया। इसी के साथ कुश्ती में भारतीय टीम के 6 मेडल हो गए हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में 9 गोल्ड, 8 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज के साथ टीम इंडिया के 26 मेडल हैं और पॉइंट टेबल में भारत पांचवें स्थान पर पहुंच गया है।

इधर, लॉन बॉल्स में महिलाओं के गोल्ड जीतने के बाद पुरुषों के पास भी सोना जीतने के मौका है। भारतीय टीम पहली बार कॉमनवेल्थ के इतिहास में लॉन बॉल्स के फाइनल में जगह बनाई है। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड की टीम को 13-2 से हराया। हालांकि टेबल टेनिस के मिक्स्ड डबल्स में मनिका बत्रा और साथियान को हार का सामना करना पड़ा। मलेशिया के चूंग जवेन और लिन कारेन की जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को 3-2 से हराया। वहीं मिक्स्ड डबल्स के एक अन्य मुकाबले में शरथ और श्रीजा की जोड़ी ने इंग्लैंड की जोड़ी को 3-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत ने बैडमिंटन में भी कमाल किया है। किदांबी श्रीकांत और पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। टेबल टेनिस में पुरुष एकल के मुकाबले में शरत कमल ने ऑस्ट्रेलिया के फिन लू को 4-0 के से हरा दिया है। इसी के साथ शरत क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। (Commonwealth Games 2022)

भारत का एक और मेडल हुआ पक्का

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय खिलाड़ी बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच भारत का एक और मेडल पक्का हो गया है। पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने विमेंस WS क्लास 3-5 इवेंट के फाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने इंग्लैंड की सुई बुले हराया। अब वे गोल्ड मेडल मैच खेलेंगे। इस बीच भारतीय मेंस टीम ने 4×400 मीटर इवेंट के फाइनल में जगह बना ली है। इस टीम ने हीट-2 में दूसरे नंबर पर रहते हुए फाइनल में जगइ बनाई है। इस रेस को मो. अनस, मोह निर्मल, अमोज जैकब और मो. वरियाथड़ी की चौकड़ी ने 3.06.97 मिनट में पूरा किया। भारत को आगे के गेमों में और भी मेडल की उम्मीद है। (Commonwealth Games 2022)

Related Articles

Back to top button