Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh News : कलेक्टर कार्यालय में हड़कंप: जमीन के हक के लिए रस्सी लेकर आत्महत्या करने पहुंची बुजुर्ग महिला

कवर्धा (Chhattisgarh News)। मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बुजुर्ग महिला रस्सी लेकर आत्महत्या करने की नीयत से कलेक्टर कक्ष के सामने पहुंच गई। महिला का आरोप है कि वह पिछले 40 वर्षों से अपनी जमीन के हक के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रही है, लेकिन अब तक उसकी सुनवाई नहीं हुई।

यह भी पढ़े :- भारत का विभाजन इतिहास की गहरी पीड़ा: मुख्यमंत्री साय

सूत्रों के अनुसार, महिला रोते-बिलखते अपनी व्यथा सुनाने लगी और कहा कि थक-हारकर अब उसके पास जान देने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल महिला को समझाया और रस्सी अपने कब्जे में ले ली। (Chhattisgarh News)

घटना के बाद प्रशासन ने महिला की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच का आश्वासन दिया है। इस घटनाक्रम ने एक बार फिर सरकारी तंत्र की लापरवाही और वर्षों से लंबित मामलों के समाधान में हो रही देरी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। (Chhattisgarh News)

Back to top button
error: Content is protected !!