ऑपरेशन सिंदूर बनेगा आतंकवाद के खिलाफ ऐतिहासिक मिसाल: राष्ट्रपति मुर्मू
President Droupadi Murmu’s address to the nation on the eve of the 79th Independence Day : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की त्वरित और निर्णायक कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एक ऐतिहासिक मिसाल के रूप में दर्ज होगी।
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh News : कलेक्टर कार्यालय में हड़कंप: जमीन के हक के लिए रस्सी लेकर आत्महत्या करने पहुंची बुजुर्ग महिला
उन्होंने अप्रैल में हुए हमले को “कायराना और अमानवीय” बताते हुए कहा, “ऑपरेशन सिंदूर ने साबित किया कि हमारी सशस्त्र सेनाएं हर परिस्थिति में देश की रक्षा के लिए तैयार हैं। दुनिया ने देख लिया कि भारत आक्रामक नहीं है, लेकिन अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिकार से नहीं हिचकेगा।”
राष्ट्रपति ने इसे रक्षा क्षेत्र में ‘आत्मनिर्भर भारत’ मिशन का टेस्ट केस बताते हुए कहा कि इसका परिणाम सही दिशा में हमारी प्रगति का प्रमाण है।
शिक्षा और रोजगार के मोर्चे पर उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को दूरगामी बदलाव लाने वाला बताया और कहा कि युवाओं के लिए रोजगार और उद्यमिता के अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं।
अंतरिक्ष कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए राष्ट्रपति ने शुभांशु शुक्ला की अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन यात्रा को प्रेरणादायी बताया और ‘गगनयान’ मिशन के लिए उपयोगी करार दिया। (President Droupadi Murmu’s address to the nation on the eve of the 79th Independence Day)
खेलों में युवाओं की सफलता पर उन्होंने कहा कि शतरंज में भारतीय खिलाड़ियों का मौजूदा दबदबा अभूतपूर्व है और राष्ट्रीय खेल नीति 2025 भारत को वैश्विक खेल महाशक्ति बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। (President Droupadi Murmu’s address to the nation on the eve of the 79th Independence Day)



