कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत, कर्नाटक में दिया था ये बयान
Complaint Against Sonia Gandhi: BJP ने कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल, सोनिया गांधी ने 6 मई को कर्नाटक के हुबली में एक रैली को संबोधित किया था। सोनिया की ये कर्नाटक में पहली और आखिरी रैली थी। रैली खत्म होने के बाद कांग्रेस पार्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ट्वीट कर लिखा- 6.5 करोड़ कर्नाटक वासियों को कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी (CPP) चेयरपर्सन सोनिया गांधी का स्ट्रॉन्ग मैसेज। कांग्रेस कर्नाटक की साख, संप्रभुता और अखंडता पर कभी आंच नहीं आने देगी।
यह भी पढ़ें:- CM भूपेश बघेल BJP पर कसा तंज, इन मुद्दों पर भी रखी बात
सोनिया गांधी के इसी बयान पर भाजपा का एक शिष्टमंडल केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, जितेंद्र सिंह और पार्टी नेता अनिल बलूनी के नेतृत्व में चुनाव आयोग से मिला और सोनिया गांधी पर कार्रवाई की मांग की। पार्टी नेता तरुण चुग ने बताया कि संप्रभु एक राष्ट्र होता है, राज्य नहीं। सोनिया गांधी ने संप्रभुता की बात बोलकर देश के संविधान का अपमान किया है। हमने चुनाव आयोग से उनके खिलाफ FIR दर्ज करने का निर्देश देने की मांग की है। सोनिया गांधी को देश से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए। (Complaint Against Sonia Gandhi)
CPP Chairperson Smt. Sonia Gandhi ji sends a strong message to 6.5 crore Kannadigas:
"The Congress will not allow anyone to pose a threat to Karnataka's reputation, sovereignty or integrity." pic.twitter.com/W6HjKYWjLa
— Congress (@INCIndia) May 6, 2023
PM नरेंद्र मोदी ने भी कांग्रेस के इस ट्वीट पर मैसूरु के नंजनगुड़ की रैली में कहा था कि इस चुनाव में अब कांग्रेस के शाही परिवार ने कहा है कि वो कर्नाटक की संप्रभुता की रक्षा करना चाहते हैं। कर्नाटक की sovereignty यानी कर्नाटक की संप्रभुता। जब कोई देश आजाद हो जाता है तो उसे संप्रभु राष्ट्र कहते हैं। इसका मतलब है कि कांग्रेस खुलकर कर्नाटक को भारत से अलग करने की वकालत कर रही है। टुकड़े-टुकड़े गैंग की बीमारी कांग्रेस में इतनी ऊपर तक पहुंच जाएगी, मैंने सोचा नहीं था। (Complaint Against Sonia Gandhi)
10 मई को डाले जाएंगे वोट
बता दें कि कर्नाटक में 10 मई को चुनाव होना है, जिसके नतीजे 13 मई को आएंगे। कर्नाटक में चुनाव प्रचार का 8 मई को आखिरी दिन था। इस बीच सभी राजनीतिक पार्टियों ने जमकर प्रचार किया। साथ अपने पार्टी को वोट देने की अपील की। BJP की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, UP के CM योगी, असम के CM और BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा ने जमकर प्रचार किया। इधर, कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल, हिमाचल के CM समेत कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने कमान संभाली। (Complaint Against Sonia Gandhi)