कांग्रेस ने सरकार पर लगाया मुफ्त राशन योजना बंद करने का आरोप, CM साय ने किया पलटवार

Congress Allegation on Government: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य सरकार पर कांग्रेस सरकार की योजनाएं बंद करने का आरोप लगाया है। पूर्व CM भूपेश ने ट्वीट कर लिखा- हमारी सरकार में मिलने वाला हर सदस्य का 7 किलो चावल हुआ बंद- सांय सांय। नमक हुआ बंद- सांय सांय। चना हुआ बंद- सांय सांय। मोदी की गारंटी इस कदर सांय सांय काम कर रही है कि लोकसभा चुनाव खत्म होते ही महतारी वंदन योजना की राशि भी बंद हो जाएगी। बंद नहीं होगी तो कटौती तो शुरू हो ही जाएगी। जनता को वो ‘भरोसे के 5 साल’ अब याद आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- UP के माफिया मुख्तार अंसारी की मौत, 9 डॉक्टरों की टीम ने की पुष्टि

वहीं कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद 7 किलो मुफ्त राशन मिलना बंद हो गया। युवाओं को मिलने वाला भत्ता, गौठान में मिलने वाली सुविधाएं बंद हो गई। 3 महीने में अगर कोई सरकार अलोकप्रिय हो सकती है तो वह विष्णुदेव सरकार है। भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार चंद उद्योगपतियों के लिए चल रही है। 5 साल से चल रही राशन की योजना विष्णुदेव सरकार ने बंद कर दी। कांग्रेस लोकसभा चुनाव के बाद भी इसे आम जनता के बीच ले जाएगी। (Congress Allegation on Government)

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के आने के बाद से जनता बहुत निराश हुई है। हर गरीब का अधिकार है कि उसे रोटी, कपड़ा, मकान मिले, लेकिन ये दुर्भाग्यजनक स्थिति है कि केंद्र और राज्य सरकार दोनों ही गरीबों के हित में फैसला नहीं ले रही है। छत्तीसगढ़ में 5 साल से जो योजना चल रही थी, खासतौर पर राशन की, उसे बंद कर दिया गया है। CM विष्णुदेव साय ने कांग्रेस के आरोपों का पलटवार किया है। (Congress Allegation on Government)

उन्होंने कहा कि कुछ लोग दुष्प्रचार कर रहे हैं कि PDS संबंधित पिछली सरकार की योजनाओं को बंद कर दिया गया है। पहली बात तो यह है कि पिछली सरकार ने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की जन हितैषी योजनाओं का ही नाम बदलकर उसे आगे बढ़ाया था। PDS से संबंधित सभी लाभ यथावत जारी हैं। कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि राशन वितरण बंद नहीं हुआ है। कोरोना काल से वितरण का काम चल रहा है। PM मोदी द्वारा जो चावल भेजे जाते थे, उन्हें बटवाया नहीं गया। इन्होंने आपस में एडजस्ट कर लिया।

BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने भी किया पलटवार 

वहीं महतारी वंदन को लेकर पूर्व CM भूपेश बघेल के ट्वीट को लेकर कहा कि योजना के लिए बजट में प्रावधान है। महतारी वंदन के पैसों में कमी नहीं आएगी। भाजपा जो कहती है वो करती है। BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि PDS को लेकर कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। भाजपा की हमारी सरकार ने यह संचालित किया था। कांग्रेस ने किया ही क्या है? वादे किए, जो पूरे नहीं किए। इसलिए जनता ने 5 साल में नकार दिया। (Congress Allegation on Government)

Related Articles

Back to top button