Comment On Social Media : कांग्रेस नेता बृजमोहन को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, पीएम मोदी पर सोशल मीडिया में की अभद्र टिप्पणी

Comment On Social Media : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी मामले में भिलाई के कांग्रेस नेता एवं पूर्व साडा उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह को न्यायिक रिमांड पर सेंट्रल जेल दुर्ग भेज दिया गया है। पुलिस ने उनका मोबाइल जब्त कर फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा।
यह भी पढ़े :- पाकिस्तान के लिए जासूसी: पंजाब के यूट्यूबर की गिरफ्तारी, ज्योति मल्होत्रा और दानिश के साथ तार जुड़े
मामला 10 मई का है, जब बृजमोहन सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर और पीएम मोदी को लेकर फेसबुक (Comment On Social Media) पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस पोस्ट से आहत होकर बीजेपी कार्यकर्ता दुर्ग जिले के भिलाई के वैशाली नगर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
यह भी पढ़े :- Parliament Monsoon Session : संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक, ऑपरेशन सिंदूर पर विशेष सत्र की मांग खारिज
बृजमोहन सिंह के खिलाफ धारा 296, 353(1)(b) 353(1) (c), 353 (2) बीएनएस एवं 67 आईटी एक्ट के तहत कार्यवाही के पश्चात दुर्ग न्यायालय में पेश किया गया था। वहां से न्यायिक रिमांड पर दुर्ग जेल भेज दिया गया है। (Comment On Social Media)



