जगदलपुर में कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस महापौर सफीरा साहू 5 पार्षदों के साथ BJP में शामिल

Congress Mayor Safira Sahu: बस्तर लोकसभा क्षेत्र के जगदलपुर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से नामांकन रैली और जनसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस महापौर सफीरा साहू 5 पार्षदों के साथ 2000 से ज्यादा कार्यकर्ता BJP में शामिल हो गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर और पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जगदलपुर मेयर समेत हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हुए हैं। सभी का स्वागत है।

यह भी पढ़ें:- बस्तर में पहले चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी, BJP और कांग्रेस समेत 12 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

Congress Mayor Safira Sahu

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा में प्रवेश करने वालों पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा विपक्ष में रहने के दौरान जिन नेताओं को भ्रष्टाचारी बताती है। उनके पार्टी में शामिल होने के बाद उन्हें वॉशिंग मशीन से धो देती है। किसी के कांग्रेस छोड़ने से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा, बल्कि कांग्रेस और मजबूत होगी। बता दें कि जगदलपुर नगर निगम में कुल सदस्यों की संख्या 48 है, जिसमें पहले कांग्रेस पार्षदों की संख्या 29 थी, जिसमें से महापौर समेत 6 पार्षदों ने BJP का दामन थाम लिया, जिसके बाद बीजेपी पार्षदों की संख्या 19 से बढ़कर 25 हो गई है। जबकि कांग्रेस पार्षदों की संख्या 23 हो गई है। (Congress Mayor Safira Sahu)

वहीं जगदलपुर में नामांकन रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि महेश कश्यप को आशीर्वाद दें। वे आप लोगों के बीच के हैं। लंबे समय से जनसेवा में लगे हुए हैं। संस्कृति की रक्षा के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। मोदी की गारंटी पर भरोसा कर आपने छत्तीसगढ़ में बीजेपी को आशीर्वाद दिया है। बस्तर की 8 सीटों पर आपने जीत दिलाई है। तीसरी बार फिर मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। कांग्रेस की जमानत जब्त होनी चाहिए। पिछले पांच साल कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ को लूटती रही। बस्तर और सरगुजा का विकास रोकने का काम किया। कांग्रेस की सरकार आदिवासी विरोधी रही है। एक बार फिर उन्हें सबक सिखाने का मौका मिला है। कांग्रेस लोक लुभावने वादे तो करती रही, लेकिन जो किया सब जानते हैं। (Congress Mayor Safira Sahu)

Related Articles

Back to top button