हिमाचल कांग्रेस के 6 बागी और 3 निर्दलीय विधायक BJP में हुए शामिल, शिमला में किया गया भव्य स्वागत
Congress MLA Join BJP: हिमाचल कांग्रेस के 6 बागी विधायकों और 3 निर्दलीयों ने लोकसभा चुनाव से पहले BJP का दामन थाम लिया है। कांग्रेस के बागी विधायक सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, इंदर दत्त लखनपाल, देवेंद्र भुट्टो, राजेंद्र राणा और चैतन्य शर्मा हिमाचल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए, जिनका शिमला में भव्य स्वागत किया गया। शिमला में देर रात प्रेस कॉफ्रेंस में सुधीर शर्मा और राजेंद्र राणा ने कहा कि कई बार मुख्यमंत्री और कांग्रेस हाईकमान के समक्ष अपनी बात रखने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, उल्टा अपमानित करने का प्रयास किया।
यह भी पढ़ें:- ISIS ने ली मॉस्को आतंकी हमले की जिम्मेदारी, कल राष्ट्रीय शोक घोषित
राजेंद्र राणा ने कहा कि जिस तरह की बातें कही गई है, उन्हें साबित करना होगा। अगर ऐसा नहीं किया किया तो मुख्यमंत्री के ऊपर मानहानि का केस करेंगे। राणा ने कहा कि बहुत सारे विधायक उनके संपर्क में है जो दुखी है, वो भी आने वाले समय में उनकी तरह साहस दिखाने वाले है। इससे और सीटों पर भी उप चुनाव होंगे। जयराम ठाकुर ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि दिल्ली और हिमाचल दोनों जगह भाजपा की सरकार बने। भाजपा में शामिल होने के बाद हिमाचल के बागी विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि जब हम अपने लोगों से किए गए वादे पूरे नहीं कर पा रहे हैं तो विधायक होने का क्या मतलब है। इसीलिए राज्यसभा चुनाव में हमने हर्ष महाजन को वोट दिया जो हमारे राज्य से हैं। (Congress MLA Join BJP)
#WATCH शिमला: हिमाचल प्रदेश के 6 बागी विधायक और 3 निर्दलीय विधायक आज भाजपा में शामिल हुए, उनका शिमला में भव्य स्वागत किया गया। pic.twitter.com/PsZbmrSORk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 23, 2024
उन्होंने कहा कि आज हम सब अपनी मर्जी से भाजपा में शामिल हुए हैं। जब किसी व्यक्ति के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचे और आपकी बात सुनने वाला कोई ना हो तो ऐसी जगह पर नहीं रहना चाहिए। भाजपा में शामिल होने के बाद हिमाचल के बागी विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि कांग्रेस सरकार हिमाचल प्रदेश के लोगों से की गई गारंटी पूरी नहीं कर रही है। CM तानाशाह बन गए हैं। विधायकों की सुनने वाला कोई नहीं है। हिमाचल सरकार वेंटिलेटर पर है। बागी विधायक देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश भी विकास के मामले में आग बढ़े इसलिए हमने आज कांग्रेस पार्टी छोड़ी है और भाजपा में शामिल हुए हैं। (Congress MLA Join BJP)
भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए कांग्रेस और निर्दलीय विधायकों के सम्मान में शिमला में आज कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
होटल पीटरहॉफ, शिमला में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने 9 विधायकों का भव्य स्वागत-अभिनंदन किया।
इसके उपरांत पत्रकार वार्ता का आयोजन भी किया गया।
इस मौके… pic.twitter.com/x9FCxMVr8G
— BJP Himachal Pradesh (@BJP4Himachal) March 23, 2024
बागी विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के कुल बजट का 90% हिस्सा केंद्र से आता है। यही कारण है कि मैंने अपने निर्वाचन क्षेत्र लाहौल-स्पीति को ध्यान में रखते हुए हर्ष महाजन को वोट दिया। यह दुर्भाग्यपूर्ण था विधानसभा अध्यक्ष ने हमें बिना किसी कारण के निलंबित कर दिया। बागी विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि “कांग्रेस की कार्यक्षमता चरमरा गई है। ना तो हाईकमान का कोई प्रभाव है और ना ही पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए कोई सम्मान बचा है। बागी विधायक चैतन्य शर्मा ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति के विचारों और विचारों को दबाया जाता है और उस व्यक्ति को किनारे कर दिया जाता है, तो यह सिर्फ उस व्यक्ति के आत्मसम्मान की हानि नहीं है बल्कि यह उन लोगों का भी नुकसान है जिन्होंने उस व्यक्ति को चुना है। (Congress MLA Join BJP)
हिमाचल कांग्रेस सरकार के कुशासन से तंग आकर और यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की नीतियों व ऐतिहासिक विकास कार्यों से प्रभावित होकर तीन निर्दलीय विधायक, श्री केएल ठाकुर, श्री होशियार सिंह और श्री आशीष शर्मा आज भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय दिल्ली में पार्टी के… pic.twitter.com/ksbOEtuquO
— BJP Himachal Pradesh (@BJP4Himachal) March 23, 2024
वहीं हिमाचल प्रदेश के 3 निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा, के.एल. ठाकुर और होशियार सिंह भी भाजपा में शामिल हुए। बता दें कि इन विधायकों ने हिमाचल में राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग की थी, जिसके चलते कांग्रेस कैंडिडेट अभिषेक मनु सिंघवी हार गए थे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि विधायकों के भाजपा में शामिल होने से पार्टी और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस के वादे ठीक वैसे ही झूठे थे, जैसे राजस्थान और छत्तीसगढ़ में थे। इसका प्रमाण 6 विधायकों का पार्टी छोड़ना है। BJP ने इन सभी को उपचुनाव में टिकट देने का भरोसा दिया है। बताया जा रहा है कि बागी विधायक अब सुप्रीम कोर्ट में अपनी सदस्यता बचाने को दी गई याचिका भी वापस ले लेंगे। (Congress MLA Join BJP)
सुक्खू सरकार की तानाशाही से तंग आकर और यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों एवं ऐतिहासिक विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस के 6 विधायक, श्री राजिंद्र राणा, श्री इंदर दत्त लखनपाल, श्री सुधीर शर्मा, श्री रवि… pic.twitter.com/aDauRnwVO3
— BJP Himachal Pradesh (@BJP4Himachal) March 23, 2024
भाजपा में शामिल होने के बाद हिमाचल प्रदेश के निर्दलीय विधायक होशियार सिंह ने कहा कि इस वक्त हिमाचल प्रदेश के हालात बहुत खराब हैं, चाहे आर्थिक स्थिति हो या कानून व्यवस्था हो। हम निर्दलीय विधायक हैं और हमें राज्यसभा चुनाव में वोट देने का पूरा अधिकार था। पिछले 15 महीनों में विकास कार्य पूरी तरह से रुके पड़े हैं और इसलिए हमने खुद ही यह (इस्तीफा देने और भाजपा में शामिल होने का) फैसला किया है। निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि हमने राज्य और विधानसभा क्षेत्र के हित में यह फैसला लिया है। आशीष शर्मा ने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह देश आगे बढ़ रहा है, यह हमारा सौभाग्य है कि हमें भी यह मौका मिला है कि हम इसमें कुछ योगदान दें। निर्दलीय विधायक के.एल. ठाकुर ने कहा कि राज्य में बड़ी उम्मीदों के साथ बनी कांग्रेस सरकार ने अपने किसी भी वादे को पूरा नहीं किया है। इससे पहले जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने कई काम किए हैं। यह सरकार लंबे समय तक नहीं चलेगी। (Congress MLA Join BJP)
#WATCH | Delhi | On 9 MLAs (3 independent & 6 from Congress) join the BJP, Himachal Pradesh State LoP and BJP leader Jairam Thakur says, "A very different political situation is there in the state. The reality is that the Congress party doesn't have the majority, the biggest… pic.twitter.com/IapCh4jbWM
— ANI (@ANI) March 23, 2024