आज कांग्रेस को मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, 4 बजे तक चलेगी प्रक्रिया

Congress President Election: आज कांग्रेस पार्टी को अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने वाला है। देशभर में 40 केंद्रों पर 68 बूथ बनाए गए हैं, जहां सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मतदान की प्रक्रिया चलेगी। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए करीब 9800 मतदाता हैं, जो दो उम्मीदवारों मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर में से एक के लिए मतदान करेंगे। सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह , प्रियंका गांधी समेत CWC के सदस्य कांग्रेस मुख्यालय में बने बूथ में मतदान करेंगे। वहीं एक बूथ भारत जोड़ो यात्रा के कैंप में बनाया गया है, जहां राहुल गांधी और करीब 40 मतदाता मतदान करेंगे।

यह भी पढ़ें:- दिवाली से पहले किसानों को दोहरा तोहफा, आज PM मोदी भी जारी करेंगे 12वीं किस्त

इधर, मल्लिकार्जुन खड़गे बेंगलुरु और शशि थरूर तिरुवनंतपुरम स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मतदान करेंगे। मतदान के बाद मतपेटियों को दिल्ली लाया जाएगा, जहां पार्टी मुख्यालय में 19 अक्टूबर को मतगणना होगी और नतीजे घोषित होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 22 सालों बाद चुनाव होने जा रहा है और करीब 24 सालों के बाद पार्टी की कमान गांधी परिवार के बाहर जाना तय हो गया है। लगभग 137 साल पुरानी कांग्रेस पार्टी के में छठी बार ऐसा मौका होगा जब चुनावी मुकाबले से साबित होगा कि पार्टी के इस अहम पद के लिए कौन उपयुक्त उम्मीदवार है। (Congress President Election)

कांग्रेस अध्यक्ष के इस चुनाव में गांधी परिवार का कोई भी सदस्य हिस्सा नहीं ले रहा है। यानी कि ये पहले से तय है कि इस बार कांग्रेस का अध्यक्ष गांधी परिवार के बाहर का सदस्य बनेगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने मीडिया से बातचीत में बताया कि ये छठा मौका है जब कांग्रेस के 137 साल के इतिहास में अध्यक्ष पद के लिए आंतरिक रूप से चुनाव हो रहा है। जयराम रमेश ने बताया कि मीडिया ने साल 1939, 1950, 1997 और साल 2000 की बात की है, लेकिन साल 1977 में भी कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुए थे। जब कासू ब्रह्मानंद रेड्डी निर्वाचित हुए थे। (Congress President Election)

जयराम रमेश ने बताया कि फिर भी चुनाव होने का अपना महत्व है। उन्होंने कहा कि मैं इन्हें ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा के मुकाबले कम संस्थागत महत्व का मानता हूं जो भारतीय राजनीति के लिए भी कांग्रेस की परिवर्तनकारी पहल है। वहीं चुनाव से पहले रविवार को शशि थरूर ने कुछ ऐसा कहा, जिसे परिणाम के लिहाज से संकेत माना जा सकता है। शशि थरूर ने कहा कि अगर अध्यक्ष पद के चुनाव में खड़गे की जीत होती है तो थरूर को उनके साथ काम करने में कोई परेशानी नहीं होगी। तिरुवनंतपुरम के सांसद ने इस दौरान एक बार फिर कांग्रेस की कार्यपद्धति में बदलाव लाने की बात कही। थरूर ने कहा कि उनके और खड़गे के आदर्शों में अंतर नहीं है। (Congress President Election)

Related Articles

Back to top button