छत्तीसगढ़ में कल से कांग्रेस की “वोट चोर, गद्दी छोड़” पदयात्रा, सचिन पायलट करेंगे नेतृत्व
Congresss March in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में कल से कांग्रेस की वोट चोर गद्दी छोड़ रैली की शुरुआत होगी, जिसका नेतृत्व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट करेंगे। रैली की शुरुआत 16 सितंबर से रायगढ़ से होगी, जो 18 सितंबर को भिलाई में खत्म होगी। कांग्रेस इस अभियान के जरिए मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर प्रदर्शन करेगी। रैली में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, और अन्य वरिष्ठ नेता भी अभियान में शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में शराब पर सियासी संग्राम, आबकारी मंत्री के बयान पर कांग्रेस का तीखा हमला
PCC चीफ दीपक बैज ने बताया कि इस अभियान की शुरुआत 16 सितंबर को रायगढ़ में हस्ताक्षर अभियान और आम सभा से होगी। इसी दिन कोरबा में मशाल रैली आयोजित की जाएगी। 17 सितंबर को तखतपुर, मुंगेली और बेमेतरा में पदयात्रा और जनसभाएं आयोजित की जाएंगी। 18 सितंबर को अभियान का समापन राजनांदगांव, दुर्ग और भिलाई में कार्यक्रमों के माध्यम से होगा। तीन दिवसीय कार्यक्रम में पदयात्रा के साथ घर-घर संपर्क, हस्ताक्षर अभियान, मशाल रैली के साथ ही बाइक रैली भी आयोजित की जाएगी। (Congresss March in Chhattisgarh)
सचिन पायलट का कार्यक्रम विवरण
16 सितंबर
- दोपहर 2:30 बजे: झारसुगड़ा एयरपोर्ट से रायगढ़ रवाना
- शाम 4:00 बजे: रायगढ़ में रैली, पदयात्रा और हस्ताक्षर अभियान
- शाम 5:30 बजे: रायगढ़ से कोरबा ट्रेन से प्रस्थान
- रात 7:30 बजे: कोरबा में मशाल रैली और सभा को संबोधन
17 सितंबर
- सुबह 10:00 बजे: कोरबा से रतनपुर (बिलासपुर) के लिए रवाना
- दोपहर 12:30 बजे: रतनपुर में रैली
- दोपहर 2:30 बजे: मुंगेली में सभा और जनसंपर्क
- शाम 4:30 बजे: बेमेतरा में जनसभा
- रात 8:00 बजे: राजनांदगांव में रात्रि विश्राम
18 सितंबर
- सुबह 11:00 बजे: राजनांदगांव में पदयात्रा और सभा
- दोपहर 12:30 बजे: दुर्ग के लिए प्रस्थान
- दोपहर 1:00 बजे: दुर्ग में सभा
- दोपहर 3:00 बजे: भिलाई में समापन पदयात्रा और सभा
रायगढ़ में आयोजित पहले दिन के कार्यक्रम के लिए कांग्रेस ने 30 सदस्यीय संचालन समिति बनाई है। विधायक उमेश पटेल को संयोजक और लालजीत राठिया को सह-संयोजक बनाया गया है। इस टीम में कई प्रमुख स्थानीय नेताओं को भी शामिल किया गया है। कांग्रेस के इस अभियान पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को न जनादेश में विश्वास है, न न्यायपालिका और संविधान में। भाषा की मर्यादा खो चुकी कांग्रेस डूबती नाव बन चुकी है। आगामी चुनाव से पहले कांग्रेस 28 टुकड़ों में बंट जाएगी। (Congresss March in Chhattisgarh)



