Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में शराब पर सियासी संग्राम, आबकारी मंत्री के बयान पर कांग्रेस का तीखा हमला

Politics on Liquor: छत्तीसगढ़ की शराब नीति को लेकर एक बार फिर सियासत तेज हो गई है। आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन के एक बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है, जिसमें उन्होंने कहा कि “अगर अच्छी क्वालिटी की प्रीमियम शराब की दुकानें खुलेंगी तो शौकीन लोग बेहतर तरीके से वहां जाएंगे।” दरअसल, प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग, श्रम और आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार की शराब नीति को लेकर स्पष्ट किया कि प्रीमियम शराब की दुकानें खोलने की योजना है, जिससे “अच्छी क्वालिटी की शराब” शौकीनों को सही ढंग से मिल सके।

यह भी पढ़ें:- रायपुर में स्ट्रेंजर्स पार्टी के नाम पर न्यूड पार्टी का प्लान, VIP क्लब संचालक समेत 7 गिरफ्तार

उन्होंने मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ में अवैध शराब की आवक को लेकर भी सख्त रुख अपनाने की बात कही। मंत्री देवांगन ने कहा कि जिम्मेदारी मिलने के बाद अधिकारियों की बैठक ली गई है। बॉर्डर से अगर शराब आती है और उसे नहीं पकड़ा गया तो संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। मंत्री के बयान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार नशाबंदी का वादा कर सत्ता में आई थी, लेकिन अब वही सरकार प्रदेश को शराब के नशे में डुबो रही है। (Politics on Liquor)

बैज का सरकार पर गंभीर आरोप 

बैज ने कहा कि सरकार कह रही है कि अच्छी क्वालिटी की शराब घर-घर पहुंचाई जाएगी, लेकिन इसी शराब के नशे में अपराध हो रहे हैं। राजनांदगांव में एक 4 साल की बच्ची के साथ रेप हुआ, लेकिन पुलिस पहले मामला दर्ज करने से भी बच रही थी। बैज ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार शराब की अवैध बिक्री को बढ़ावा दे रही है। बिना होलोग्राम की शराब खुलेआम बिक रही है। सरकार के संरक्षण में प्रदेश में बाहर से अवैध शराब लाई जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!