Google Analytics —— Meta Pixel

कांग्रेस की ‘नारी न्याय गारंटी’: महिलाओं से किए 5 बड़े वादे, गरीब परिवार की हर महिला को मिलेगा 1 लाख रुपए…

Nari Nyay Guarantees : कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को सत्ता में आने पर महिलाओं को पांच गारंटी देने का वादा किया है। इसमें गरीब महिलाओं को सालाना एक लाख रुपये और केन्द्र सरकार की नौकरियों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाना शामिल है।

कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने ‘नारी न्याय’ की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें:- अमेरिका के सांसद ने की PM नरेंद्र मोदी की तारीफ, कहा- फिर बनेंगे प्रधानमंत्री

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज “नारी न्याय” गारंटी (Nari Nyay Guarantees) की घोषणा करती है। इसके तहत कांग्रेस पार्टी महिलाओं के लिए देश में एक नया एजेंडा सेट करने जा रही है। नारी न्याय गारंटी के अन्तर्गत कांग्रेस पार्टी 5 घोषणाएँ कर रही है, 

1-महालक्ष्मी गारंटी
इस गारंटी के तहत गरीब परिवार की हर एक महिला को सालाना 1 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी.

2-आधी आबादी- पूरा हक
इस गारंटी के तहत केंद्र सरकार की नई नियुक्तियों में महिलाओं को 50 फीसदी हिस्सेदारी/अधिकार मिलेंगे.

3-शक्ति का सम्मान
इस योजना के तहत आंगनवाड़ी, आशा और मिड डे मील कार्यकर्ताओं के मासिक वेतन में केंद्र सरकार का दोगुना योगदान देगी.

4-अधिकार मैत्री
इस गारंटी के तहत महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और जरूरी सहायता देने के लिए प्रत्येक पंचायत में अधिकार मैत्री के रूप में एक पैरा-लीगल यानी कानूनी सहायक की नियुक्ति की जाएगी.

5-सावित्री बाई फुले छात्रावास
भारत सरकार देश भर के सभी जिला मुख्यालयों में कम से कम एक कामकाजी महिला हॉस्टल बनाएगी. देश भर में इन छात्रावासों को दोगुना किया जाएगा.

खड़गे ने कहा कि इसके पहले हमने भागीदारी न्याय, किसान न्याय और युवा न्याय घोषित किए हैं और ये कहने की ज़रूरत नहीं कि हमारी गारंटी खोखले वादे और जुमले नहीं होते। हमारा कहा पत्थर की लकीर होती है। यही हमारा 1926 से अब तक का रिकॉर्ड है। (Nari Nyay Guarantees)

Back to top button
error: Content is protected !!